अपने दो दिवसीय दौरे पर बागेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी-: कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, जय श्री राम के नारों से गूंजा क्षेत्र

Spread the love

 

Cm पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय भ्रमण पर बागेश्वर पहुंच गए हैं। गरुड़ के मेलाडुंगरी हेलीपेड पर मुख्यमंत्री धामी जैसे ही पहुंचे, पूरा क्षेत्र जय श्री राम के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में जुटे बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का माला पहनाकर और पारंपरिक तरीके से अभिनंदन किया। इस दौरान, सामान्य जनता भी अपने मुख्यमंत्री की एक झलक पाने और उनका अभिवादन करने के लिए आतुर दिखी। मुख्यमंत्री धामी ने भी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन स्वीकार किया और उनका आभार व्यक्त किया।

हेलीपैड से वह वह कार से पर्यटक आवास गृह बैजनाथ पहुंचे। जहां फिलहाल वह भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। वरिष्ठ नागरिकों और प्रबुद्धजनों के साथ भी वह भेंटवार्ता करेंगे। करीब डेढ़ बजे वह बागेश्वर पहुंचेंगे। जिला मुख्यालय में उनकी पार्टी कार्यालय में बैठक है। शाम चार बजे बजे से वह अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। पांच बजे पत्रकारों से वार्ता का कार्यक्रम रखा गया है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- जहां 20-25 साल रहे जीत से दूर, उन अभेद्य दुर्ग को फतह करने के लिए BJP ने बनाई बड़ी रणनीति
  • Related Posts

    देहरादून- SIR: राजधानी देहरादून में प्री एसआईआर का 66.62% काम पूरा, 10.39 लाख मतदाताओं का मिलान हुआ

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी में चल रहे प्री एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) का काम 66.62 प्रतिशत पूरा हो चुका है। शेष मतदाताओं के मिलान के लिए अभियान जारी है। अब तक…


    Spread the love

    देहरादून- विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों का थानो में धरना-प्रदर्शन, निर्माण के एक हिस्सा सील

    Spread the love

    Spread the love     जौलीग्रांट थानो क्षेत्र के एक विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों द्वारा थानों में जुलूस निकालकर धरना-प्रदर्शन किया गया। हिंदू संगठनों का आरोप है…


    Spread the love