सीएम धामी- स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को देखा साथ

Spread the love

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिलने पहुंचे। मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम को दोनों ने एक साथ देखा। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी भी मौजूद रहें।

सीएम धामी ने  इस दौरान कहा कि आज मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखण्ड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों की भव्यता और सफल आयोजन की सराहना की। यह हम सभी प्रदेशवासियों के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है। देवभूमि से विशेष लगाव रखने वाले प्रधानमंत्री का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

कहा कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और प्रदेश का नाम रोशन किया। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार उत्तराखंड को खेलों का हब बनाने और खिलाड़ियों के समग्र उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से निरंतर कार्य कर रही है।

 

उन्होंने कहा कि 38 वें खेल के सफल आयोजन में राज्य का सातवां रैंक रहा, यह सबसे बड़ी उपलब्धि उत्तराखंड के लिए है। उन्होंने सर्विसेज की टीम को भी बधाई दी और कहा कि उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने जो रोमांच दिखाया वह प्रशंसनीय रहा ।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- गुंजन हत्याकांड: कोर्ट ने चार्जशीट का लिया संज्ञान, 19 मार्च को तय होंगे आरोप, चापड़ से हुई थी हत्या
  • Related Posts

    देहरादून- मकान पर छापा, देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 2 संचालक सहित तीन गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveएंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने चकराता रोड स्थित गांधी नगर क्षेत्र में एक मकान पर छापा मार देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके…


    Spread the love

    उत्तराखंड- बदरी-केदार मंदिर समिति के अधीन सभी मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveबदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समेत बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधीन आने…


    Spread the love