उत्तराखंड: सीएम आवास पर होली, प्रदेश अध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री धामी ने जमकर लगाए ठुमके..देखें ये तस्वीरें

Spread the love

 

 

प्रदेशभर में जगह-जगह होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री आवास पर भी आज जमकर होली खोली गई। इस दौरान सीएम धामी का भी अलग अंदाज देखने को मिला। ढोल गले में लटका सीएम धामी ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ खूब ठुमके लगाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही उनकी पत्नी गीता धामी ने खूब होली खेली। सीएम ने इस दौरान प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं है। उन्होंने कहा कि होली रंग और उल्लास के त्योहार के साथ ही हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। हर्षाेल्लास के वातावरण में मनाया जाने वाला यह पर्व सामाजिक समरसता तथा एकता की भावना को भी मजबूत बनाता है।

भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने भी प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। कहा कि रंगों का त्योहार होली वंसत और समाज में सौहार्द का उत्सव है। यह उत्सव सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाने वाला हो, ऐसी मेरी कामना है। हर्ष और उल्लास का यह त्योहार हमारी एकता और सद्भावना के रंग को और प्रगाढ़ करे।
सीएम धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी के आवास पर भी पहुंचकर उन्हें होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
Holi at CM residence CM Dhami dance with state president Bhatt Uttarakhand Watch Photos

वहीं राजभवन में भी बुधवार को हर्षोल्लास के साथ होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने सभी सदस्यों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी को होली की बधाई देते हुए मिठाइयां भी वितरित कीं।

और पढ़े  चारधाम यात्रा- यात्रा के नाम पर ठगी रोकने के लिए कार्रवाई, एसटीएफ ने 10 फर्जी वेबसाइटें कराईं बंद

Holi at CM residence CM Dhami dance with state president Bhatt Uttarakhand Watch Photos

राज्यपाल ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द, प्रेम और एकता का प्रतीक भी है।

यह पर्व हमें सभी भेदभाव मिटाकर आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने का संदेश देता है।
Holi at CM residence CM Dhami dance with state president Bhatt Uttarakhand Watch Photos

होली के पावन पर्व पर राज्यपाल ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए सुरक्षित पर्यावरण अनुकूल और सौहार्दपूर्ण होली मनाने का आग्रह किया।

Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड- पीएम मोदी का रोड-शो,एलिवेटेड रोड पर PM का रोड शो जारी, फूल बरसा कर स्वागत कर रहे तैयार लोग

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love

    पीएम मोदी की देहरादून यात्रा-  अभेद्य सुरक्षा, पहली बार दून में होगा 12 किमी का रोड शो और PM की जनसभा

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love