देहरादून- बारिश का कहर: मोर्चे पर उतरे मुख्यमंत्री धामी, राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर लिया अपडेट

 

 

उत्तराखंड में बारिश से हुई तबाही के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद मोर्चे पर उतरे। सीएम सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे और उत्तरकाशी,रुद्रप्रयाग, चमोली समेत अन्य जिलों के अधिकारियों से बारिश से हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने  अधिकारियों को बचाव और राहत कार्यों को लेकर दिशा निर्देश दिए।

इसके साथ ही सीएम ने उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना के बाद चल रहे राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने श्रद्धालुओं के किए भोजन और दवाई आदि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।साथ ही बंद सड़कों को शीघ्रता से खोलने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहे।

 

 

और पढ़े  पहाड़ से मैदान तक मौसम के तेवर: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी तो UP में सड़कों पर पानी, हिमाचल में गरज रहे बादल
  • Related Posts

    पहाड़ से मैदान तक मौसम के तेवर: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी तो UP में सड़कों पर पानी, हिमाचल में गरज रहे बादल

    मानसून की विदाई के साथ-साथ मौसम पहाड़ों से मैदान तक अलग ही तेवर दिखा रहा है। जहां एक ओर बर्फबारी की शुरुआत ने आने वाली ठंड की दस्तक दे दी…

    मौसम का रेड अलर्ट: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम की यात्रा अस्थायी रूप से रोकी गई, बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा जारी

    मौसम विभाग की ओर से जारी रेड अलर्ट के मद्देनजर उत्तरकाशी जिले में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी के निर्देश पर हीना और डोबाटा होल्डिंग पॉइंट्स पर गंगोत्री धाम…