छत्तीसगढ़:- अतिक्रमण हटवाने गए नगर निगम के अधिकारी पर पीछे से हुआ हमला, आरोपियों की जमकर हुई पिटाई,पुलिस ने किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़:- अतिक्रमण हटवाने गए नगर निगम के अधिकारी पर पीछे से हुआ हमला, आरोपियों की जमकर हुई पिटाई,पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध कब्जा हटाने गई निगम की टीम पर 2 युवकों ने किया हमला। तार से निगम के अफसर का गला दबा दिया। यह देखकर आसपास के लोगों और दस्ते में शामिल कर्मचारियों ने अफसर को बचाया। भीड़ ने आरोपी युवकों की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो आरोपियों को उनके हवाले कर दिया गया। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, साइंस कॉलेज की छात्राओं ने पिछले दिनों कलेक्टर से शिकायत की थी। इसमें बताया था कि कॉलेज के आसपास मौजूद दुकानों में दिन भर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। यह लोग कॉलेज आने-जाने के दौरान छात्राओं से छेड़खानी करते हैं। इसके बाद कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम को वहां बनी अवैध दुकानें हटाने के निर्देश दिए थे।

जब्त किए गए ठेले

इसके बाद मंगलवार को निगम की अतिक्रमण शाखा का दस्ता कार्रवाई के लिए पहुंचा था। साइंस कॉलेज रोड पर जेसीबी से अवैध कब्जा तोड़ने की कार्रवाई हो रही थी। वहीं, गुमटी और ठेलों की जब्ती बनाई जा रही थी। इन्हीं में चिंगराजपारा निवासी भावेश गुप्ता और गोल्डी गुप्ता की गोल्डी टी स्टॉल से नाम से दुकान भी थी। कुछ लोगों ने निगम के अफसरों के समझाने पर खुद ही अपनी दुकानें हटा ली थीं।

पीछे से किया अफसर पर हमला

कार्रवाई के दौरान वहां पर अतिक्रमण शाखा के अधिकारी प्रमिल शर्मा खड़े हुए थे। आरोप है कि तभी गोल्डी और भावेश आए और उन पर हमला कर दिया। पीछे से तार उनके गले में फंसा दिया और दबाने का प्रयास करने लगा। यह देखकर आसपास के लोग और कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद हमलावर युवकों की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस के सिपाही ने आरोपियों को बचाया।

और पढ़े  सूरजपुर में बड़ा हादसा: रेण नदी में डूबने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, बचाने कूदा पिता भी नहीं बचा

<strong>छत्तीसगढ़:- अतिक्रमण हटवाने गए नगर निगम के अधिकारी पर पीछे से हुआ हमला, आरोपियों की जमकर हुई पिटाई,पुलिस ने किया गिरफ्तार</strong>
पुलिस ने किया गिरफ्तार
सूचना मिलने पर सरकंडा थाना पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद आरोपियों को उनके हवाले कर दिया गया। वहीं नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर कराने के निर्देश दिए। इसके बाद अफसर की ओर से उनके खिलाफ शिकायत थाने में दी गई है। बताया जा रहा है कि अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस टीम भी साथ होती है, लेकिन वह इस बार कार्रवाई में मौजूद नहीं थी।

  • Related Posts

    सूरजपुर में बड़ा हादसा: रेण नदी में डूबने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, बचाने कूदा पिता भी नहीं बचा

    छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को रेण नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। राम सरस्वतीपुर घाट पर एक ही परिवार के चार लोग नदी में डूब…

    प्रेमासाई आज से लगायेंगे दिव्य और प्रेत दरबार: 24 से 28 अक्टूबर तक रायपुर में सुनेंगे श्रद्धालुओं की फरियाद

    मां मातंगी दिव्यधाम जी जामगांव के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमासाईं महाराज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित अवधपुरी मैदान गुढ़ियारी में 24 से 28 अक्टूबर तक दिव्य दरबार लगायेंगे। इस दौरान प्रेत दरबार भी लगायेंगे।…