सिंघम स्टाइल में टीआई सुदर्शन ध्रुव ने सिखाया गुंडों को सबक, अपराध करना पाप है पुलिस हमारी बाप है

सिंघम स्टाइल में टीआई सुदर्शन ध्रुव ने सिखाया गुंडों को सबक, अपराध करना पाप है पुलिस हमारी बाप है

रिपोर्ट -मेघा तिवारी

तिल्दा नेवरा / छत्तीसगढ़

शहर के थाने में 3 दिन पदस्थ हुए पदस्थ टीआई सुदर्शन ध्रुव ने बलवा कर चाकू चलाने वाले बदमाशों का शनिवार को जुलूस निकाला अपने आप को रंगदार बता कर मारपीट करने वाले इन बदमाशों को सरेआम उठक बैठक भी लगवाई उसके बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया |<strong>सिंघम स्टाइल में टीआई सुदर्शन ध्रुव ने सिखाया गुंडों को सबक, अपराध करना पाप है पुलिस हमारी बाप है</strong>
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नेवरा में निषाद परिवार के घर हो रही शादी की बारात लेकर दूल्हा बरात लेकर टंडवा जा रहे थे बरात तिल्दा के कुछ युवक भी शामिल थे तभी बीच में बारातियों के बीच आपस में विवाद हो गया उसके बाद सभी युवक तिल्दा गए और हथियारों से लैस होकर वापस बरात पहुंच गए और जिन युवकों के साथ विवाद हुआ था उनकी जमकर पिटाई कर दी तभी कुछ युवकों ने प्रकाश और दोहन निषाद पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया, जिसके दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए इनमें से एक युवक के पेट में और दूसरे युवक के कंधे पर चाकू से वार किया गया था |

उधर जब इस वारदात की जानकारी पुलिस को मिली तो स्वयं टीआई सुदर्शन ध्रुव दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्काल मारपीट करने वालों की खोजबीन शुरू कर दी कुछ ही देर में आधा दर्जन युवकों को पकड़ लिया गया उनके पास से हथियार भी पुलिस ने जप्त करवा के साथ धारा 307 के तहत 9 लोगों के विरुद्ध नाम दर्ज और अन्य के विरुद्ध अपराध दर्ज कर लिया |

और पढ़े  पत्नी का पर-पुरुष से लगातार संपर्क मानसिक क्रूरता: HC ने तलाक किया मंजूर, बेटे-बेटी ने दी थी गवाही

उधर गंभीर रूप से घायल प्रकाश और उनको रायपुर रेफर कर बचे आरोपियों की पुलिस तलाश में लग गई, सुबह तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया सभी आरोपियों को बलवा के 307 के तहत गिरफ्तार कर शाम को बदमाशों को सबक सिखाने के लिए जुलूस निकालकर न्यायालय तक ले जाया गया बदमाश पुलिस के डंडे पढ़ते ही बोलने लगे *अपराध करना पाप है पुलिस हमारी बाप है* न्यायालय में पेश करने के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया आरोपियों में भूषण निषाद देवेंद्र निषाद दिनेश निषाद जितेंद्र निषाद रूपेश सिंह राकेश यादव टिकेंद्र निषाद शामिल है

  • Related Posts

    पत्नी का पर-पुरुष से लगातार संपर्क मानसिक क्रूरता: HC ने तलाक किया मंजूर, बेटे-बेटी ने दी थी गवाही

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि वैवाहिक जीवन में किसी अन्य पुरुष के साथ लगातार संपर्क बनाए रखना और उससे मिलना मानसिक क्रूरता के दायरे में…

    सीजी स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स कार्यक्रम आज: मिलेंगे 16 अवॉर्ड, CM साय करेंगे शिरकत

    छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, कला, पर्यटन और विरासत को डिजिटल माध्यम से राष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से राज्य शासन की ओर से…