छत्तीसगढ़ सीएम विष्णु देव साय अपने मंत्रिमंडल के साथ पहुंचे अयोध्या

छत्तीसगढ़ सीएम विष्णु देव साय अपने मंत्रिमंडल के साथ पहुंचे अयोध्या

छत्तीसगढ़ सीएम विष्णु देव साय अपने मंत्रिमंडल के साथ आज अयोध्या पहुंचे।जहाँ महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की नगरी है, भगवान राम का ननिहाल है, भगवान राम का आशीर्वाद लेने के लिए मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या आए हैं,भगवान राम लला से यही प्रार्थना हैं छत्तीसगढ़ हमेशा खुशहाल रहे.. इस दौरान उन्होंने विपक्ष द्वारा राम की आलोचना करने को लेकर कहा विपक्ष के कुछ ऐसे लोग हैं जो भगवान राम के अस्तित्व पर ही सवाल उठा रहे है, इन लोगों ने भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण ठुकरा दिया तो ऐसे लोगों की बात का कोई वजन नहीं है.<strong>छत्तीसगढ़ सीएम विष्णु देव साय अपने मंत्रिमंडल के साथ  पहुंचे अयोध्या</strong>. उन्होंने कहा हम लोग मामा गांव से आए हैं, भगवान राम अपने वनवास का अधिकांश समय छत्तीसगढ़ में बिताया था, हम लोगों का सौभाग्य है की शबरी धाम भी वही है जहां भगवान राम शबरी के जूठे बेर खाए थे, हम छत्तीसगढ़ से बेर भी लाए हैं प्रसाद चढ़ाने के लिए, छत्तीसगढ़ का जल भी लाए हैं, छत्तीसगढ़ का सुगंधित चावल भी लाए हैं और कई तरह का प्रसाद लाए हैं जो भगवान राम लला को अर्पित करेंगे।

विष्णु देव साय,छत्तीसगढ़ सीएम
<strong>छत्तीसगढ़ सीएम विष्णु देव साय अपने मंत्रिमंडल के साथ  पहुंचे अयोध्या</strong>

और पढ़े  अयोध्या- कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण करते सांसद धर्मेन्द्र यादव
  • Related Posts

    मेरठ नीले ड्रम कांड में सजा: UP के इस जिले में मुस्कान को दी जा सकती है फांसी, यहीं है इकलौता महिला फांसीघर

    मेरठ के ब्रह्मपुरी के सौरभ हत्याकांड में दोषी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। सौरभ राजपूत की हत्या की दोषी पत्नी मुस्कान को…

    UP- दिव्या मित्तल ने नई पार्टी ‘जननीति भारत’ बनाने का किया एलान, 2027 का यूपी चुनाव लड़ेगी पार्टी

    पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपनी राजनीतिक पारी को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने ‘जननीति भारत’ नाम से नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा की है। यह पार्टी…