छगन भुजबल: वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने ली फडणवीस कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ,सुबह 10 बजे राजभवन में हुआ समारोह

Spread the love

 

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल की एक बार फिर महाराष्ट्र सरकार के मंत्रिमंडल में वापसी हो गई है। उन्होंने मंगलवार सुबह 10 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण की। महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन उन्हें शपथ दिलाई। इससे पहले भुजबल ने सोमवार रात इस बात की पुष्टि की थी कि उन्हें मंत्री पद की शपथ लेने की जानकारी दी गई है। 77 वर्षीय यह नेता महाराष्ट्र की राजनीति में ओबीसी समुदाय का प्रमुख चेहरा माने जाते हैं और पूर्व कैबिनेट मंत्री और उपमुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।

 

धनंजय मुंडे के इस्तीफे के बाद हो रही वापसी
दिसंबर 2024 में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा की गई मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें जगह नहीं मिलने पर उन्होंने सार्वजनिक रूप से नाराजगी जताई थी। अब उनकी वापसी धनंजय मुंडे के इस्तीफे के बाद हो रही है। बता दें कि मुंडे ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर मार्च में खाद्य व आपूर्ति मंत्री पद से इस्तीफा दिया था, हालांकि उनके सहयोगी वल्मिक कराड का नाम बीड सरपंच देशमुख हत्या मामले में सामने आने के बाद यह इस्तीफा आया।

 

 

नासिक जिले से विधायक हैं भुजबल
भुजबल वर्तमान में नासिक जिले के येवला से विधायक हैं। हालांकि अभी उन्हें कौन सा विभाग मिलेगा, इसका फैसला मुख्यमंत्री फडणवीस द्वारा शपथ के बाद किया जाएगा। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में भाजपा, शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी शामिल हैं।


Spread the love
और पढ़े  मणिपुर में फिर तनाव: कुकी उग्रवादियों ने सेना पर की फायरिंग, आधे घंटे चली मुठभेड़, जानिए ...
  • Related Posts

    पश्चिम बंगाल Election: कोलकाता में तेज आंधी-बारिश में फंसा CM ममता का हेलिकॉप्टर, चुनाव प्रचार से लौट रहीं थीं ममता

    Spread the love

    Spread the love   कोलकाता में तेज आंधी और बारिश के कारण गुरुवार को हवाई यातायात प्रभावित हो गया, जिससे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का हेलिकॉप्टर को उतरने में दिक्कतों का सामना करना…


    Spread the love

    ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी- कहा- फिर पीछे जाने का मौका नहीं

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान को जल्द गंभीर…


    Spread the love