Tips: अपने काले होंठों को गुलाबी करने के लिए अपनाएं ये आसान नुस्खे, चंद दिनों में दिखने लगेगा असर

 

 

अक्सर लोगों को लगता है कि जो लोग सिगरेट पीते हैं, सिर्फ उन्हीं के होंठ काले हो जाते हैं, जबकि ऐसा नहीं है। होंठों के कालेपन के कई अन्य कारण भी हैं, जिनकी वजह से कई बार शर्मिंदगी तक का शिकार होना पड़ता है। तेज धूप, खराब खान-पान, प्रदूषण, खराब लिप बाम या लिपस्टिक का इस्तेमाल भी आपके होंठों के कालेपन को बढ़ा सकता है। ऐसे में आप चाहें तो कुछ घरेलू नुस्खे आजमाकर इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं।

दरअसल, यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आप अपने होंठों का कालापन दूर कर सकते हैं। खास बात ये है कि इन नुस्खों को आजमाने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

 

नींबू और शहद

ये स्क्रब होंठों के कालेपन को हटाने के लिए काफी कारगर माना जाता है। इसके इस्तेमाल के लिए आपको सबसे पहले तो नींबू का रस एक कटोरी में निकाल लेना है। इसे निकालने के बाद इसमें सिर्फ इतना शहद डालें, ताकि ये अच्छी तरह से मिक्स हो जाए और स्क्रब की तरह बन जाए।

अब अपने होंठों पर इसकी एक पतली लेयर लगाएं। 15 मिनट के लिए इसे ऐसे ही लगा रहने दें और फिर होंठों को साफ कर लें। इसके बाद लिप बाम अवश्य लगाएं। नींबू में पाए जाने वाले ब्लीचिंग तत्व होंठों का कालापन हटाते हैं, जबकि शहद होंठों को मॉइश्चराइज करता है।

 

 

चुकंदर का रस

होंठों का गुलाबीपन वापस पाने के लिए चुकंदर का इस्तेमाल करना सबसे सही माना जाता है। दरअसल, चुकंदर का रस होंठों को प्राकृतिक रूप से गुलाबी करता है। इसके लिए सबसे पहले तो ताजा चुकंदर का रस निकालकर होंठों पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें।

और पढ़े  पोलैंड में सांविधानिक संकट: जजों की नियुक्ति पर विवाद, राष्ट्रपति ने छोड़ा विदेश दौरा, क्यों बढ़ा टकराव?

इसका इस्तेमाल आप हर रोज कर सकते हैं। इससे किसी भी तरह से साइड इफेक्ट का खतरा नहीं होता है, तो बेझिझक आप भी चुकंदर के रस से होंठों का कालापन दूर करें।

 

चीनी 

कई बार होंठों का कालापन डेड स्किन की वजह से बढ़ जाता है। ऐसे में चीनी की मदद से आप इसे हटा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले तो थोड़ी सी चीनी में शहद मिला लें। अब हल्के हाथों से होंठों पर स्क्रब करें। 5-8 मिनट तक स्क्रब करने के बाद होंठों को साफ कर लें और उस पर लिप बाम लगा लें।

यदि आप चीनी के स्क्रब का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो ये अवश्य याद रखें कि ये चीनी एक दम महीन पिसी हुई होनी चाहिए। यदि ये थोड़ी सी भी मोटी हुई तो इसकी वजह से आपके होंठ छिल भी सकते हैं।

  • Related Posts

    ईरान की ट्रंप को चेतावनी: जवाबी कार्रवाई हम तय करेंगे, ब्रिटेन की नौसेना-वायुसेना को घोषित किया आतंकवादी संगठन

    ईरान के रक्षा मंत्री मेहरदाद अखलाघी ने रविवार को अमेरिका को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तेहरान पर कोई भी हमला हुआ तो ईरान उसका उचित, निर्णायक और प्रभावी जवाब…

    नेपाल में 4.30 मीटर लंबी सुरंग खोदकर फरार हुए 8 कैदी, तलाश में जुटी 34 पुलिसकर्मियों की टीम

    नेपाल के डोल्पा जिले के सदरमुकाम दुनै स्थित जिला कारागार से सुरंग खोदकर आठ कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। फरार कैदियों में दुष्कर्म और चोरी के…