बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की प्रक्रिया बृहस्पतिवार 12 नवंबर से शुरू हो जाएगी। मंदिर के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इससे पहले मंदिर में पंच पूजाएं संपन्न कराई जाएंगी।
16 नवंबर को रावल (मुख्य पुजारी) अमरनाथ नंबूदरी महिला का रूप धारण कर माता लक्ष्मी को बदरीश पंचायत यानी मंदिर के गर्भगृह में विराजमान करेंगे और इसी दिन भगवान कुबेर और उद्धव की डोलियों को मंदिर परिसर में लाया जाएगा। इसके बाद रात 9 बजकर 37 मिनट पर बदरीनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।








