चारधाम यात्रा: श्रद्धालुओं के लिए खुले गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट,सीएम धामी ने किए दर्शन, पीएम के नाम से हुई पहली पूजा

Spread the love

 

चारधाम यात्रा का आज से श्रीगणेश हो गया है। गंगोत्री धाम कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं।

पीएम के नाम से हुई पहली पूजा

विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं दर्शन के लिए खोल दिए गए। अब निरंतर छह माह तक गंगोत्री धाम मां गंगा के दर्शन करेंगे। बुधवार सुबह 10 बजकर 30 मिनट के अभिजीत मुहूर्त पर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए गंगोत्री धाम के कपाट खोले गए। वहीं पीएम मोदी के नाम से धाम में पहली पूजा हुई।

कपाटोद्धघाटन मौके पर समूचा गंगोत्री धाम माँ गंगे के जयकारो से गूंज उठा। कपाटोद्धघाटन मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम पहुंचकर मां गंगा के दर्शन किए। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलते ही उत्तराखंड में चार धाम यात्रा श्री गणेश हो गया है।

बुधवार को  कपाट उद्धघाटन के मौके पर माँ गंगा के दर्शन के लिए देश के विभिन्न प्रांतो से श्रद्धालु गंगोत्री धाम पहुँचे। यहां श्रद्धालु ने मां गंगा की विग्रह मूर्ति के  दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस मौके पर गंगोत्री मंदिर परिसर को करीब 15 कुंटल फूलों से सजाया गया। अब श्रद्धालु 6 माह तक गंगोत्री धाम में मां गंगा की दर्शन कर सकेंगे।

 

यमुनोत्री धाम के कपाट भी खुले

यमुनोत्री धाम के कपाट भी विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। धाम में कपाटोद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

पीएम मोदी के नाम से पहली पूजा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम पहुंचकर यहां विशेष पूजा अर्चना की। पीएम मोदी के नाम से पहली पूजा की गई।
और पढ़े  देहरादून: हरक सिंह के घर के बाहर पहुंचे कई शहरों से सिख समुदाय के लोग, किया शबद कीर्तन, बयान से नाराज

विश्वा प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं दर्शन के लिए खोल दिए गए। अब निरंतर छह माह तक गंगोत्री धाम माँ गंगा के दर्शन करेंगे। बुधवार सुबह 10 बजकर 30 मिनट के अभिजीत मुहूर्त पर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए गंगोत्री धाम के कपाट खोले गए। कपाटोद्धघाटन मौके पर समूचा गंगोत्री धाम माँ गंगे के जयकारो से गूंज उठा। कपाटोद्धघाटन मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम पहुंचकर माँ गंगा के दर्शन किए।

यमुनोत्री धाम जाने के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला

यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी में हजारों श्रद्धालुओं को पुलिस ने पुल के पास रोक दिया, जिससे स्थानीय लोगों के साथ ही श्रद्धालुओं में नाराजगी जताई। हालांकि पुलिस प्रशासन का कहना है कि एक हजार करीब श्रद्धालुओं को सुबह यमुनोत्री की ओर भेज दिया गया है। शेष को सुरक्षा के लिहाज से रोका हुआ है। विभिन्न राज्यों से आए हुए श्रद्धालुओं का कहना है कि वह सुबह पांच बजे से छोटे-छोटे बच्चों को लेकर जानकीचट्टी में है।

केदारनाथ मंदिर को सजाने का काम शुरू

दो मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। मंदिर को सजाने का काम शुरू कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री धामी हर्षिल हेलीपैड पहुंचे

गंगोत्री धाम के कपाट कुछ ही देर में खुलेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हर्षिल हेलीपैड पहुंच गए हैं। जहां कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता द्वारा उनका स्वागत किया गया।


Spread the love
  • Related Posts

    मोबाइल एप एक…खत्म होगी 54 लाख लोगों की दौड़, राशन कार्डधारकों को मिलेगी बड़ी राहत, लॉन्च की तैयारी

    Spread the love

    Spread the loveमोबाइल एप के जरिए प्रदेश के 54 लाख लोगों की राशन डीलर की दुकान तक की दौड़ खत्म हो जाएगी। खाद्य आपूर्ति विभाग के लिए एनआईसी देहरादून की…


    Spread the love

    हल्द्वानी: हिसाब-किताब तुम्हारा ठीक नहीं…अगली बार पूरी तैयारी करके आना, अफसरों की कार्यशैली से मंत्री नाराज

    Spread the love

    Spread the loveकृषि और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की समीक्षा बैठक में उद्यान विभाग के अधिकारी न तो मंत्री के सवालों का सही से जवाब दे सके और न…


    Spread the love