बंगाल में फिर बवाल! टीएमसी-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, फूंक डाला जनसभा का मंच

चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में राजनीतिक बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी कोलकाता में रविवार शाम (25 जनवरी) को सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी दल भाजपा के समर्थकों के बीच तीखी झड़प हो गई। घटना कोलकाता के दक्षिण-पश्चिमी बाहरी इलाके सखेरबाजार की है, जहां एक स्थानीय क्लब की ओर से कथित तौर पर तेज आवाज में माइक के इस्तेमाल को लेकर झड़प हो गई।

 

झड़प के दौरान आग लगा मंच को फूंक डाला
इस दौरान एक अस्थायी मंच, जिसे त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने दोपहर में एक जनसभा को संबोधित किया था, उसे भी कथित तौर पर झड़प के दौरान आग लगा दी गई थी। एक अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू दमकल की एक गाड़ी से पाया गया।

 

भाजपा समर्थकों पर बदसलूकी का आरोप
इधर, बेहाला पुरबा निर्वाचन क्षेत्र से टीएमसी विधायक रत्ना चटर्जी ने दावा किया कि बैडमिंटन टूर्नामेंट के दौरान कुछ भाजपा समर्थकों ने क्लब के सदस्यों के साथ बदसलूकी की। क्लब का दौरा करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में यह आरोप लगाया।

टीएमसी कार्यकर्ताओं ने लगाई मंच को आग: भाजपा 
वहीं स्थानीय भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कुछ गुंडों ने सखेरबाजार में उस अस्थायी मंच में आग लगा दी, जहां से बिप्लब देब ने दिन में पहले रैली को संबोधित किया था। यह मंच बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा की ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’ के तहत लगाया गया था।

भाजपा की 11 सदस्यीय ‘संकल्प समिति’ का गठन
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का मुकाबला करने के लिए 11 सदस्यीय संकल्प समिति की घोषणा की है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि समिति चुनाव से पहले पार्टी की चुनावी रणनीति का समन्वय करेगी।बूथ-स्तरीय बैठकों में राज्य सरकार की ध्रुवीकरण और तुष्टीकरण की राजनीति का मुकाबला करेगी।

और पढ़े  अमेरिका- 'मिस्टर सिंह' वाले विज्ञापन पर मचा बवाल, सरकार ने हटाया पोस्ट, क्यों हुआ इतना विरोध?
  • Related Posts

    ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका- मध्यावधि चुनाव से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति का बैन निरस्त, डाक मतपत्र मामले में क्या निर्णय?

    सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मेल मतपत्र प्रतिबंधों को फिलहाल खारिज कर दिया। इस निर्णय से राज्यों को अपनी पुरानी मेल मतपत्र प्रक्रियाओं को जारी रखने…

    मुंबई: 3400 करोड़ की संपत्ति वाले BJP विधायक क्यों बने भिखारी, लोगों ने कैसे पहचाना…

    महाराष्ट्र के सबसे अमीर भाजपा विधायकों में शुमार और करीब 3,400 करोड़ों की संपत्ति के मालिक पराग शाह अपने जैन गुरु के सुझाव पर वैभव, आराम और सुरक्षा को छोड़कर…