लालकुआं- तौल विवाद में इंचार्ज की पिटाई के बाद बवाल, 11 गेट बंद

Spread the love

 

 

गौला नदी से बगैर तौल के डंपर ले जाने पर देवरामपुर गेट पर गेट इंचार्ज और खनन व्यवसायी के बीच रविवार को हुई तीखी बहस मारपीट में बदल गई। आरोप है कि खनन व्यवसायी ने गेट इंचार्ज सौरभ मराठा को पीटने के साथ ही वीडियो बनाते वक्त उनका मोबाइल तोड़ दिया। घटना से नाराज वन विकास निगम कर्मचारियों ने लालकुआं से हल्द्वानी तक सभी 11 गौला निकासी गेटों से निकासी बंद कर दी। घटना के बाद मौके पर भारी फोर्स पहुंच गई।

रविवार सुबह देवरामपुर गौला निकासी गेट पर बगैर तौल के करीब एक दर्जन वाहन नदी में प्रवेश कर गए। सूचना मिलने पर गेट इंचार्ज सौरभ मराठा मौके पर पहुंचे और वाहन स्वामियों को दोबारा तौल कराने के निर्देश दिए। खनन व्यवसायियों ने बताया कि कांटे में खराबी के कारण तौल दर्ज नहीं हो पाई। गेट इंचार्ज ने भरी गाड़ियों को खाली कर फिर तौल के आदेश दिए तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी बीच एक व्यवसायी ने उनको पीट दिया। इस दौरान वीडियो बना रहे गेट इंचार्ज का मोबाइल भी तोड़ दिया।

घटना के बाद वन निगम कर्मचारियों ने पहले देवरामपुर और फिर लालकुआं से शीशमहल तक सभी गेटों पर कामकाज ठप कर दिया। मौके पर पुलिस, वन विभाग और वन निगम के अधिकारी पहुंच गए। कोतवाली में कई कारोबारियों ने समझौते की पहल की। नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट समेत कई जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इधर देवरामपुर गौला निकासी गेट के अध्यक्ष भगवान धामी ने कहा कि मारपीट की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन विवाद की मुख्य वजह कांटे में आई खराबी रही है। इस कारण वाहनों का वजन कंप्यूटर में दर्ज नहीं हो पाया और मामला बढ़ गया। गौला खनन संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश चंद जोशी ने मारपीट की घटना की निंदा की है।

Spread the love
और पढ़े  2026 हज यात्रा: हज की तीसरी किस्त जमा करने की तिथि 6 अप्रैल तक बढ़ी, ऐसे जमा कर सकेंगे शुल्क
  • Related Posts

    चमोली: मां ने दिलाया मृत बेटे को न्याय, सबूत पुलिस को सौंपे, 2 साल पहले दुर्घटना करने वाले ट्रक को खोजा

    Spread the love

    Spread the love   प्रेमनगर क्षेत्र में दो साल पहले हुए हिट एंड रन मामले में पुलिस से जांच की उम्मीद टूटी तो मां ने मृत बेटे को न्याय दिलाने…


    Spread the love

    चंपावत- इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने कथित तौर पर दबाव में आकर की खुदकुशी, रुद्रपुर में सप्लाई ठप

    Spread the love

    Spread the loveचंपावत में इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में खुदकुशी से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मैनेजर लंबे समय से किसी प्रकार के दबाव…


    Spread the love