चमोली उत्तराखंड : बारिश मचा रही लगातार कहर , सड़कें और पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त होने से आम जनजीवन प्रभावित।

Spread the love

नारायणबगड़ प्रखंड में लगातार हो रही बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें और पेयजल आपूर्ति बदहाल स्थिति में चले जाने के कारण आम जनजीवन प्रभावित होकर रह गया है।


छः जुलाई से लगातार हो रही बारिश के चलते प्रखंड के अंतर्गत कई ग्रामीण इलाकों की सड़कें जगह जगह क्षतिग्रस्त होने के कारण बन्द पड़ी है जिससे आम जनता का ब्लाक और जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। बताते चलें कि ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के दौरान निर्माण के विभागीय और कार्यदायी संस्थाओं द्वारा बरती गई लापरवाहियों का खामियाजा आम लोगों को बार बार भुगतने के लिए विवश होते रहना पड़ता है। नारायणबगड़ परखाल चोपता मोटर लगातार बंद पड रहा है।इसके अंतर्गत परखाल-सणकोट मोटर मार्ग,परखाल डुंगरी मोटर मार्ग,परखाल चोपता मोटर मार्ग,परखाल सिलोडी मोटर मार्ग,मींगगधेरा-डांगतोली मोटर मार्ग के बदहाल स्थिति में चले जाने के कारण आम आदमी जगह जगह पैदल ही आवाजाही कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कड़ाकोट पट्टी और उत्तरी कड़ाकोट पट्टी के दर्जनों गांवों की पेयजल लाइनें जगह जगह बरसाती नालों के पास टूट गई हैं जिससे ग्राम पंचायत आपूर्ति ठप्प पड़ गई हैं। जिससे लोगों को पेयजल की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी- रक्षा मंत्री राजनाथ के कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर, सीडीओ ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की
  • Related Posts

    चम्पावत- पूर्णागिरि मेले में महिला श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से हुई मौत, दर्शन कर लौट रही थी महिला 

    Spread the love

    Spread the loveमां पूर्णागिरि मेले में यूपी के जिला एटा की एक महिला श्रद्धालु की हालत बिगड़ गई। उसे काली मंदिर के पास स्वास्थ्य कैंप में लाया गया, जहां उसे…


    Spread the love

     हल्द्वानी- रक्षा मंत्री की जनसभा: CM धामी को कहा धाकड़ नहीं धुरंधर धामी, विकास और सख्ती के लिए थपठापाई धामी की पीठ

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा : सीएम को धाकड़ नहीं धुरंधर धामी कहा, विकास और सख्ती के लिए पीठ थपठापाई केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंतरराष्ट्रीय…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *