चमोली को मिला नया मुख्य चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग में कई चिकित्सकों के तबादले

उत्तराखंड शासन ने स्वास्थ्य विभाग में तबादलों के तहत कई चिकित्सकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इनमें सबसे अहम बदलाव चमोली जिले में किया गया है, जहां डॉ. राजीव सिंह पाल को नया मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) नियुक्त किया गया है। वे अब तक रुद्रप्रयाग में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।

शासन के आदेश के अनुसार डॉ. राजीव सिंह पाल को चमोली की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि पौड़ी में एनएचएम कार्यालय में संयुक्त निदेशक पद पर कार्यरत डॉ. पारुल गोयल को प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी रुद्रप्रयाग बनाया गया है। इस फेरबदल के साथ दोनों जिलों में स्वास्थ्य प्रशासन की नई व्यवस्था लागू हो गई है।

इसके अलावा डॉ. आशीष सांगवान को श्रीनगर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बेस चिकित्सालय, पौड़ी से अधीन मुख्य चिकित्साधिकारी देहरादून तैनात किया गया है। वहीं डॉ. रेशमा यादव का स्थानांतरण उप जिला चिकित्सालय कोटद्वार से उप जिला चिकित्सालय टनकपुर (चम्पावत) किया गया है। सर्जन डॉ. नरेंद्र सिंह को जिला चिकित्सालय चम्पावत से उप जिला चिकित्सालय विकासनगर (देहरादून) भेजा गया है। शासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्थानांतरित चिकित्सकों को तत्काल कार्यमुक्त कर नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कराया जाए, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन निर्बाध बना रहे।

और पढ़े  उत्तराखंड: एसआईआर, अंतिम मतदाता सूची पर घमासान, कांग्रेस ने मांगा 13 लाख से अधिक हटाए गए नामों का ब्योरा
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…