चमोली: मुख्य सचिव ने की उच्चस्तरीय बैठक, चारधाम यात्रा, हीट वेव और मानसून तैयारियों को लेकर दिए निर्देश

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने शनिवार को उच्चस्तरीय बैठक की। इस दौरान उन्होंनेे चारधाम यात्रा, हीटवेब और मानसून तैयारियों को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा।

आपदा नियंत्रण कक्ष में हुुई बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि मानसून को देखते हुए सभी होल्डिंग एरिया अभी से सक्रिय किए जाएं और वहां भोजन, पानी, शौचालय समेत जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहें। भारी बारिश या भूस्खलन जैसी आपात स्थिति के लिए पहले से निकासी योजना तैयार रखने के भी निर्देश दिए गए।

 

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर जरूरत पड़ने पर रात्रिकालीन दर्शन व्यवस्था भी संचालित की जा सकती है। साथ ही यात्रा पर आने वाले बुजुर्गों, छोटे बच्चों और बीमार लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण पर विशेष ध्यान देने और जागरूकता बढ़ाने को कहा गया।

और पढ़े  हरिद्वार: कांग्रेस पार्षदों ने किया सहायक नगर आयुक्त का घेराव, ई-कार्ट के लिए निगम की भूमि फ्री देने का विरोध
  • Related Posts

    पौड़ी गढ़वाल- दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम, उत्साह और प्रतिभा का किया प्रदर्शन

          समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के सभी विकासखंडों में…

    हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर हादसे में घायल छात्र प्रांजल की मौत, अब तक तीन की जान गईं, छात्रा का जारी है उपचार

    हल्द्वानी के तीनपानी के पास फ्लाईओवर पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल 17 वर्षीय प्रांजल मावड़ी ने रामपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह 12वीं पास कर…