चमोली- इस महीने चमोली जनपद में होंगे बड़े आयोजन, एसपी ने ली अधिकारियों व थाना प्रभारियों की बैठक

Spread the love

 

मोली जनपद में आगामी दिनों में विधानसभा सत्र, विंटर कार्निवाल और महाशिवरात्रि पर्व जैसे बड़े आयोजन को लेकर चमोली पुलिस अलर्ट मोड पर है। रविवार को पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने इन आयोजनों को सकुशल, शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर जिलास्तरीय अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक की।

 

एसपी ने महाशिवरात्रि पर्व के दौरान जनपद के प्रमुख शिवालयों व मंदिर परिसराें में होने वाले मेलों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। औली में होने वाले विंटर कॉर्निवाल के लिए सुरक्षा, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था की तैयारियों पर गहन चर्चा की गई। औली में पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए
औली रोड पर जगह-जगह बर्फ जमी होने से लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए कहा गया। जिससे समय पर सड़क को सुचारु किया जा सके। इसी माह भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रस्तावित विधानसभा बजट सत्र के आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बजट सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पुलिस बल के लिए आवासीय व संचार व्यवस्था के अलावा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए गए।

 

विभिन्न जगहों पर बैरिकेडिंग को लेकर भी चर्चा की गई। जिससे विधानसभा सत्र के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो। थाना प्रभारियों को विभागीय प्रारंभिक जांचों की कार्रवाई की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए एसपी ने मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। एसपी ने बैंक व वाहन चेकिंग अभियान को नियमित करने, समस्त कार्यक्रमों एवं आयोजनों के दौरान शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने, यातायात का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने को कहा।

और पढ़े  लालकुआं-सितारगंज रेल पटरी बिछाने की डीपीआर हुई तैयार, 1546 करोड़ की निविदा प्रकिया जल्द होगी शुरू

Spread the love
  • Related Posts

    हरिद्वार- टली गई अनहोनी: गंगा में बढ़े जलस्तर से फंसे 21 लोग, 10 पुरुष, सात महिला और चार बच्चों का रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveगंगा में अचानक जलस्तर बढ़ने से रविवार को सप्तऋषि घाट और कबीर कुटीर क्षेत्र में टापू पर फंसे लोगों को प्रशासन और पुलिस की तत्परता से सुरक्षित बाहर…


    Spread the love

    देहरादून- युवा कांग्रेस का जय भीम जय हिंद सम्मेलन, पहुंचे एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून में आज युवा कांग्रेस की ओर से जय भीम जय हिंद सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।…


    Spread the love