उत्तराखंड मदरसा बोर्ड- मुंशी, मौलवी व आलिम का परीक्षा परिणाम घोषित,  92.27% रहा रिजल्ट, बेटियों ने मारी बाजी

त्तराखंड मदरसा बोर्ड ने मुंशी, मौलवी, आलिम अरबी और आलिम फारसी का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती समून कासमी ने बताया कि कुल परीक्षाफल 92.27 रहा।

मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष के मुताबिक मुंशी में 83, मौलवी में 226, आलिम अरबी फारसी में 99 परीक्षार्थियों में से कुल 261 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा में 244 परीक्षार्थी उत्तीर्ण और 17 अनुत्तीर्ण हुए। परीक्षा में बेटियों ने बाजी मारी।

मुंशी में सानिया प्रवीन ने 66, फौजिया ने 64 और मोहम्मद रिजवान 60.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। मौलवी में ऊधमसिंह नगर की शरीफा ने सर्वाधिक 78 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। जबकि हरिद्वार की नाजिया ने 77.50 और इसी जिले की रिदा जेहरा ने 75.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

आलिम अरबी में मुस्कान ने 78, काशीफा ने 75.8, अरिशा ने 75.6 और सायबा ने 75.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। आलिम फारसी में मुस्कान ने 79, अलीशा ने 71 और साहिबा अली ने 70.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

और पढ़े  उत्तराखंड: राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने शुरू किया ‘काम मांगो अभियान’, युवाओं को रोजगार के लिए मुहिम
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…