चकराता: पुरोड़ी में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी पर्यटकों की कार दो युवक घायल

नवीन चकराता से राजकीय गुलाब सिंह महाविद्यालय मोटर मार्ग पर मंगलवार को पर्यटकों की एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। हादसे में कार सवार दो युवक घायल हो गए। इनमें एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि दूसरे को सामान्य चोटें आई हैं।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार में सवार दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से राजकीय चिकित्सालय चकराता पहुंचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।
गंभीर घायल की पहचान मानस मोहन पुत्र धीरेन्द्र निवासी वार्ड नंबर 12, समस्तीपुर, बिहार के रूप में हुई है। वहीं, दूसरे घायल रवि प्रताप सिंह पुत्र राधे मोहन निवासी ग्राम मैनपुर नंबर एक, जिला बलिया, उत्तर प्रदेश को सामान्य चोटें आई हैं।
और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश के नए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई
  • Related Posts

    उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी रद्द, अब रविवार को होगा अवकाश

    उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता लेने वाले और मान्यता के लिए आवेदन करने वाले 206 मदरसों में अब शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश नहीं होगा। इनमें अन्य विद्यालयों की तरह…

    अंतिम चरण में चारधाम यात्रा: दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़, बना नया रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार

    चारधाम यात्रा अंतिम चरण में है। केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार…