सीबीएसई बोर्ड Result 2025: CBSE बोर्ड 10वीं में 93.66% बच्चे हुए पास, त्रिवेंद्रम क्षेत्र रहा टॉप पर

Spread the love

 

सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं के बाद अब 10वीं के नतीजों की भी घोषणा कर दी है। सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं में 93.66 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 95% और छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.63% रहा। सभी क्षेत्रों में 99.79 फीसदी पास प्रतिशत के साथ त्रिवेंद्रम सबसे आगे रहा। जो भी विद्यार्थी 10वीं की वार्षित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों, cbse.gov.in, results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

 

त्रिवेंद्रम अव्वल तो गुवाहटी सबसे पीछे

क्षेत्रवार प्रदर्शन की बात करें तो 99.79% उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ त्रिवेंद्रम सबसे टॉप पर रहा। इसके बाद, विजयवाडा 99.79% के साथ दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, तीसरे स्थान पर 98.90% के साथ बेंगलुरू है। 84.14% के साथ गुवाहाटी में सबसे कम उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया गया। पूरी लिस्ट नीचे देखें:
1. त्रिवेंद्रम – 99.79%
2. विजयवाड़ा – 99.79%
3. बेंगलुरू – 98.90%
4. चेन्नई – 98.71%
5. पुणे – 96.54%
6. अजमेर – 95.44%
7. दिल्ली पश्चिम – 95.24%
8. दिल्ली पूर्व – 95.24%
9. चंडीगढ़ – 92.77%
10. पंचकुला – 92.71%
11. भोपाल – 92.67%
12. भुवनेश्वर – 92.64%
13. पटना – 91.90%
14. देहरादून – 91.60%
15. प्रयागराज – 91.01%
16. नोएडा – 89.41%
17. गुवाहाटी – 84.14%
05:08 PM, 13-May-2025

जवाहर नवोदय विद्यालय रहा टॉप पर

संस्थान-वार उत्तीर्ण प्रतिशत निम्न प्रकार है, जिसमें जवाहर नवोदय विद्यालय शीर्ष पर रहा:
  • जेएनवी (JNV) – 99.49%
  • केवी (KV) – 99.45%
  • स्वतंत्र (Independent) – 94.17%
  • एसटीएसएस (STSS) – 91.53%
  • सरकारी (Govt) – 89.26%
  • सरकारी सहायता प्राप्त (Govt Aided) – 83.94%
और पढ़े  ईरान का इस्राइल पर बड़ा हमला, परमाणु ठिकाने डिमोना के साथ अराद में किया मिसाइल अटैक, 100 से ज्यादा घायल

CBSE Board 10th Result 2025: 22,21,636 ने परीक्षा उत्तीर्ण की

बोर्ड द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, इस बार हाईस्कूल की परीक्षा के लिए कुल 23,85,079 विद्यार्थी पंजीकृत थे। कुल 23,71,939 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 22,21,636 ने परीक्षा उत्तीर्ण की। इस प्रकार कुल पास प्रतिशत 93.66 दर्ज किया गया है।

स्कूल से मिलेगी मार्कशीट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट ऑनलाइन देख सकते हैं, लेकिन यह केवल अस्थायी होती है। मूल (ऑरिजिनल) मार्कशीट के लिए छात्रों को अपने स्कूल से संपर्क करना होगा। आगे की पढ़ाई या किसी भी आधिकारिक कार्य के लिए ओरिजिनल मार्कशीट आवश्यक होती है। आमतौर पर स्कूल छात्र-छात्राओं को मूल मार्कशीट की उपलब्धता को लेकर समय रहते सूचना दे देते हैं।

 शीर्ष 0.1 प्रतिशत छात्रों को मिलेगा मेरिट प्रमाण पत्र- सीबीएसई

कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में विषयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले शीर्ष 0.1 प्रतिशत छात्रों को मेरिट प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा है कि अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में कोई मेरिट सूची या डिवीजन नहीं दिए जाएंगे।

 93.66 फीसदी बच्चे पास

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं में 93.66 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। छात्राओं ने छात्रों की तुलना में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस वर्ष छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.00% रहा। वहीं, छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.63% रहा।

Spread the love
  • Related Posts

    नेपाल के पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार,जेन-जी आंदोलन को लेकर लगे आरोप

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को पिछले साल हुए घातक जेन-जी विरोध प्रदर्शनों में कथित भूमिका के आरोप में गिरफ्तार…


    Spread the love

    मोबाइल फोन से चिपके रहने की लत हर साल 20 हजार बच्चों की जान ले रही, सरकार से कानून बनाने की मांग

    Spread the love

    Spread the love   हर समय टीवी या मोबाइल की स्क्रीन से चिपके रहने की लत बच्चों और किशोरों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। हर साल कम से…


    Spread the love