अफगानिस्तान-पाकिस्तान तनाव:- पाकिस्तान का बड़ा दावा, ऑपरेशन ‘गजब लिल हक’ में मारे गए 415 अफगान लड़ाके

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव दिन-प्रतिदिन और बढ़ता जा रहा है। इसी बीच पाकिस्तान की ओर से जारी बयान में बताया गया कि अफगानिस्तान के साथ जारी सैन्य अभियान में पाकिस्तानी सेना ने  415 अफगान तालिबान लड़ाकों को मार गिराया है और 580 से ज्यादा को घायल किया है। यह जानकारी पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने रविवार को दी। बता दें कि दोनों देशों के बीच यह संघर्ष ज्यादा तेज तब हो गया जब पाकिस्तान ने गुरुवार रात ‘गजब लिल हक’ नाम से एक सैन्य अभियान शुरू किया।

 

पाकिस्तान का कहना है कि यह कार्रवाई अफगान तालिबान के हमलों के जवाब में की गई है। वहीं पाकिस्तानी अधिकारियों के अनुसार, अफगान तालिबान के लड़ाकों ने 2,600 किलोमीटर लंबी सीमा पर 53 अलग-अलग जगहों पर हमले किए थे। इन हमलों में देश के अंदर स्थित सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया गया। इसके बाद पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हवाई हमले किए।

अब तक की कार्रवाई, समझिए
मंत्री अताुल्लाह तरार के अनुसार पाकिस्तान की ओर से की गई कार्रवाई में अबतक-

 

  • 182 अफगान चौकियों (चेकपोस्ट) को नष्ट कर दिया गया।
  • 31 चौकियों पर पाकिस्तान की सुरक्षा बलों ने कब्जा कर लिया।
  • 185 टैंक, बख्तरबंद गाड़ियां और तोपें नष्ट की गईं।
  • अफगानिस्तान के अंदर 46 स्थानों पर हवाई हमले किए गए।

अभी भी जारी है अभियान
पाकिस्तान के संसदीय मामलों के संघीय मंत्री तारिक फजल चौधरी ने कहा कि यह अभियान अभी भी जारी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही उन खबरों को गलत बताया, जिनमें कहा जा रहा था कि पाकिस्तान ने कार्रवाई रोक दी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान वायु सेना (पीएएफ) और ड्रोन से जुड़े वीडियो फिलहाल मीडिया के साथ साझा नहीं किए जा रहे हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि ऑपरेशन बंद हो गया है।

महिला पायलटों ने किया हवाई हमला
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सोशल मीडिया पर बताया कि काबुल और कंधार में हुए हवाई हमले पाकिस्तान वायु सेना की महिला फाइटर पायलटों ने किए। उन्होंने अपनी पोस्ट का शीर्षक सत्ता का बदला रखा और कहा कि लड़कियों के स्कूलों पर हमला करने वालों को महिला पायलटों ने जवाब दिया है। यह बयान उन घटनाओं की ओर इशारा करता है, जिनमें तालिबान पर पाकिस्तान में लड़कियों के स्कूल गिराने के आरोप लगे थे।

और पढ़े  Nana Patekar Death- पंचतत्व में विलीन नाना, पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…