CBSE 2021- CBSE ने दीया सुप्रीम कोर्ट में जवाब, अगस्त में होंगी असंतुष्ट विद्यार्थियों की परीक्षाएं।

Spread the love

सुप्रीम कोर्ट में सोमवार, 21 जून, 2021 को बोर्ड परीक्षाओं और मूल्यांकन संबंधी याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं की वैकल्पिक परीक्षा अगस्त-सितंबर में कराने की बात कही है। सीबीएसई बोर्ड ने कहा कि हम पूर्व घोषित मूल्यांकन नीति से रिजल्ट तैयार कर रहे हैं। परिणाम 31 जुलाई तक घोषित कर दिए जाएंगे। मूल्यांकन और रिजल्ट से असंतुष्ट छात्रों को मध्य अगस्त से सितंबर के बीच परीक्षाओं में भाग लेने का मौका दिया जाएगा।  

इससे पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 17 जून, 2021 को 12वीं कक्षा के रिजल्ट के लिए मूल्यांकन मानदंड जारी किए थे, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था। बोर्ड ने 12वीं कक्षा के रिजल्ट के लिए 30:30:40 का मूल्यांकन फॉर्मूला दिया था। तब सुनवाई के दौरान कोर्ट ने बोर्ड से शिकायत निवारण तंत्र, वैकल्पिक परीक्षा की तारीख आदि चीजों को शामिल करने के लिए कहा था। इस संबंध में सोमवार, 21 जून की सुनवाई के दौरान सीबीएसई ने सुप्रीम कोर्ट में जवाबी हलफनामा दायर किया है। 

अगर विद्यार्थी अपने परीक्षा परिणामों से अंसतुष्ट हैं तो उन्हें शारीरिक तौर पर परीक्षा में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाएगा। विद्यार्थियाें को लिखित परीक्षा देने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का पर्याप्त अवसर प्रदान किया जाएगा। इन परीक्षाओं का आयोजन 15 अगस्त, 2021 से 15 सितंबर, 2021 के बीच ऑफलाइन तौर पर किया जाएगा। हालांकि, परीक्षाओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर तैयार परिणाम ही अंतिम माना जाएगा।


Spread the love
और पढ़े  सुप्रीमकोर्ट- SC ने पैलेट गन मामले में की सुनवाई, कहा- पुलिस कर सकती है पैलेट गन का इस्तेमाल
  • Related Posts

    संसद का मानसून सत्र वंदे मातरम् बिल लोकसभा से भी पास, कार्यवाही स्थगित

    Spread the love

    Spread the loveआज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन है। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दो बार स्थगित कर दी गई। दोपहर तीन बजे तक के…


    Spread the love

    विश्वविद्यालय अनुदान आयोग- 1 वर्षीय पोस्टग्रेजुएट कोर्स को मिली हरी झंडी, ऑनलाइन पढ़ाई का भी मिलेगा विकल्प

    Spread the love

    Spread the loveविश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने पात्र उच्च शिक्षण संस्थानों को ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन माध्यम से एक वर्षीय स्नातकोत्तर (PG) कार्यक्रम शुरू करने की अनुमति…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *