पश्चिम बंगाल- चंद्रनाथ रथ हत्याकांड मामले की जांच अब करेगी CBI, सात सदस्यीय एसआईटी गठित

Spread the love

 

श्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच अब  केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंप दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए CBI ने जांच के लिए सात सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। इस SIT की अगुवाई DIG रैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी करेंगे।

 

चंद्रनाथ को अज्ञात हमलावरों ने मारी थी गोली

चंद्रनाथ रथ, जो पूर्व भारतीय वायुसेना कर्मी भी रह चुके थे, शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी और निजी सहायक के तौर पर काम कर रहे थे। 6 मई की देर रात मध्यग्राम के पास उन पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की थी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना ने राज्य की राजनीति में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था।

 

मामले में तीन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार 

मामले में अब तक तीन आरोपियों  मयंक राज मिश्रा, विक्की मौर्य और राज सिंह को गिरफ्तार किया गया है। जांच एजेंसियों ने मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्य को बिहार के बक्सर से हिरासत में लिया, जबकि राज सिंह को उत्तर प्रदेश के बलिया से पकड़ा गया। जांच में मिले सुरागों के आधार पर 10 मई को इनकी गिरफ्तारी हुई थी। पूछताछ के बाद सोमवार सुबह तीनों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।

अदालत ने तीनों आरोपियों को 24 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। सरकारी वकील एडवोकेट बिबास चटर्जी ने बताया कि अभियोजन पक्ष ने अदालत से सबूत मिटाने से जुड़ी धाराएं जोड़ने की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कई पहलुओं से की जा रही है और पुलिस हिरासत के दौरान आरोपियों से विस्तृत पूछताछ होगी।

और पढ़े  भारत-कनाडा संबंध: सीतारमण टोरंटो पहुंचीं, पहले आर्थिक-वित्तीय संवाद में किन मुद्दों पर होगी चर्चा?

 

शुभेंदु ने लगाया था बड़ा आरोप

इस हत्याकांड को लेकर शुभेंदु अधिकारी ने पहले ही बड़ा आरोप लगाया था। उन्होंने इसे पूर्व नियोजित हत्या करार देते हुए कहा था कि चंद्रनाथ रथ को सिर्फ इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि वे उनके करीबी सहयोगी थे । अधिकारी ने दावा किया था कि हमलावरों ने कई दिनों तक रेकी की और उसके बाद बेहद करीब से गोली मारकर वारदात को अंजाम दिया।

घटना के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी तेज हो गई थीं। टीएमसी ने मामले में कोर्ट की निगरानी में CBI जांच की मांग की थी और निष्पक्ष जांच की जरूरत बताई थी। वहीं, पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी न्यायिक निगरानी में स्वतंत्र जांच कराने की मांग उठाई थी। अब CBI के हाथ में जांच जाने के बाद इस मामले में कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।


Spread the love
  • Related Posts

    9/11 आतंकी हमला: मास्टरमाइंड के खिलाफ अमेरिका में कब से चलेगा मुकदमा? क्यूबा जेल में बंद है खालिद शेख मोहम्मद

    Spread the love

    Spread the loveएक अमेरिकी मिलिट्री जज ने 9 सितंबर 2001 के आतंकी हमले के मास्टरमाइंड खालिद शेख मोहम्मद और तीन अन्य लोगों के खिलाफ ट्रायल के लिए जून 2028 की…


    Spread the love

    नेपाल बाढ़- नेपाल में अब तक 162 की मौत, 750+ लापता,चीनी मीडिया का दावा- तिब्बत में भी 558 लोग लापता

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में बुधवार को आई भयंकर त्रासदी में मृतकों का आंकड़ा 150 के पार पहुंच गया है। तिब्बत सीमा पर अचानक आई बाढ़ अपने रास्ते में सबकुछ बहाकर…


    Spread the love