CBI- डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर पड़ा सीबीआई का छापा,जानें और कहा – कहा हुई कार्रवाई, सिसोदिया – मेरे घर में सीबीआई का स्वागत है.

Spread the love

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर जानकारी दी कि सीबीआई आई है, जिसका स्वागत है। हम कट्टर ईमानदार हैं। लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं। बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है। इसीलिए हमारा देश अभी तक नंबर-1 नहीं बन पाया है। बता दें कि सीबीआई की दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के आवास सहित आबकारी नीति मामले में दिल्ली-एनसीआर में 21 स्थानों पर कार्रवाई चल रही है।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि ये लोग दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य के शानदार काम से परेशान हैं। इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और शिक्षा मंत्री को पकड़ा है। ताकि शिक्षा स्वास्थ्य के अच्छे काम रोके जा सकें। सिसोदिया ने कहा कि हम दोनों के ऊपर झूठे आरोप हैं। कोर्ट में सच सामने आ जाएगा।
भारत में अच्छी शिक्षा के लिए मेरा काम रोका नहीं जा सकता
सिसोदिया ने कहा कि हम सीबीआई का स्वागत करते हैं। जांच में पूरा सहयोग देंगे ताकि सच जल्द सामने आ सके। अभी तक मुझ पर कई केस किए गए लेकिन कुछ नहीं निकला। इसमें भी कुछ नहीं निकलेगा। देश में अच्छी शिक्षा के लिए मेरा काम रोका नहीं जा सकता।
75 सालों में जिसने भी अच्छे काम की कोशिश की, उसे रोका गया
सीबीआई की कार्रवाई पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल की पूरी दुनिया चर्चा कर रही है। इसे ये(केंद्र सरकार) रोकना चाहते हैं। इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्रियों पर छापेमारी और गिरफ्तारी की जा रही है। 75 सालों में जिसने भी अच्छे काम की कोशिश की, उसे रोका गया। इसीलिए भारत पीछे रह गया।v

और पढ़े  दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या के लिए DTC चलाएगी 50 AC बसें, परिवहन मंत्री ने की घोषणा

Spread the love
  • Related Posts

    PM मोदी की आपत्तिजनक AI तस्वीर पोस्ट करने वाला शख्स बिहार से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एआई-जनरेटेड तस्वीर पोस्ट करने के आरोप में…


    Spread the love

    दिल्ली-एनसीआर में कोहरा- बारिश से बढ़ी ठंड, राजधानी में 14℃ दर्ज हुआ पारा, आज भी बादल 

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली-NCR में बारिश के बाद शनिवार सुबह कई इलाकों में कोहरा नजर आया। जिसने लोगों को गर्म कपड़े निकालने के लिए मजबूर कर दिया। मार्च के बीच में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *