नैनीताल जिला पंचायत चुनाव: पंचायत सदस्यों के अपहरण मामले में नेता प्रतिपक्ष समेत 4 नेताओं पर दर्ज हुआ मुकदमा

Spread the love

नैनीताल में 14 अगस्त को जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान पांच जिला पंचायत सदस्यों के अपहरण मामले में नया मोड़ आया है। अध्यक्ष प्रत्याशी दीपा दरमवाल की शिकायत पर पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक सुमित हृयदेश, भुवन कापड़ी व पूर्व विधायक संजीव आर्य पर मुकदमा दर्ज कर दिया है।

दीपा दरमवाल ने तल्लीताल में 14 अगस्त को शिकायत करते हुए कहा है कि वह जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ रही हैं। उनके चार सदस्य जिला पंचायत मतदान करने आये थे। लेकिन कुछ अज्ञात लोगों के साथ विधायक यशपाल आर्य, सुमित हृयदेश, भुवन कापड़ी व पूर्व विधायक संजीव आर्य ने उनके साथ मारपीट कर उनको गायब करने का प्रयास किया।

एसओ रमेश बोरा ने बताया कि शिकायत पर 16 अगस्त को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक सुमित हृयदेश, भुवन कापड़ी व पूर्व विधायक संजीव आर्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 62, 115(2), 140 (3) व 191 (2) के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है।


Spread the love
और पढ़े  चमोली- 2 मुख्यमंत्रियों ने की घोषणा, फिर भी नहीं बन पाई सड़क, फाइल लोनिवि व वन विभाग में चक्कर लगा रही
  • Related Posts

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love

    हरिद्वार- चारधाम यात्रा, परिवहन विभाग ने 600 वाहनों को दी हरी झंडी, तकनीकी जांच के बाद ग्रीन कार्ड जारी

    Spread the love

    Spread the love     आगामी चार धाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन और परिवहन विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में…


    Spread the love