देहरादून- डाकपत्थर से विकासनगर आ रही कार शक्तिनहर में गिरी, 3 सवारियों ने तैरकर बचाई अपनी जान, गाड़ी बही

 

विकासनगर में बुधवार देर शाम हादसा हो गया। डाकपत्थर की ओर से विकासनगर आ रही एक कार झूलापुल के पास अनियंत्रित होकर शक्तिनहर में गिर गई। कार में चालक समेत तीन लोग सवार थे। तीनों लोग तैर कर नहर से बाहर आ गए। वहीं, कार नदी में बहकर लापता हो गई।

कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि डाकपत्थर डिग्री कॉलेज के सामने झूलापुल के पास एक कार के शक्तिनहर में गिरने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। कार में डॉक्टरगंज के पुल नंबर एक निवासी शाहरुख, खादर बस्ती निवासी भीम और विकासनगर निवासी विशू सवार थे।

तीनों लोग तैर कर नहर से बाहर आ गए थे। कार नहर में बह गई। तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन अभी कार नहीं मिली।  बृहस्पतिवार सुबह फिर से अभियान चलाया जाएगा। कार सवारों ने बताया कि कार अचानक अनियंत्रित हो गई थी। घटना की जांच की जा रही है।

और पढ़े  हरिद्वार: मानवता शर्मसार, कूड़े के ढेर में मिली सात दिन की नवजात बच्ची, दूसरी पोस्ट ऑफिस के पास
  • Related Posts

    CM योगी को बताया घुसपैठिया: अखिलेश के बयान पर बवाल, दून में प्रदर्शन, BJP और सुराज सेवा दल ने फूंका पुतला

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान के विरोध में रविवार को दून में प्रदर्शन हुए। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उत्तराखंड का घुसपैठिया…

    देहरादून: सुभाष नगर चौक पर ट्रक और बाइक की टक्कर, महिला की मौत, पति-बेटा घायल

    क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर चौक पर रविवार शाम ट्रक और बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और आठ वर्षीय बेटा घायल…