चमोली- हेलंग उर्गम मोटर मार्ग पर हादसा, बरात से लौट रहा वाहन खाई में गिरा, 2 लोगों की मौत, तीन घायल

बरातियों को लेकर लौट रहा वाहन देर शाम खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस के अनुसार बुधवार शाम के समय हेलंग उर्गम मार्ग पर पावर हाउस के पास बरातियों का वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। दुर्घटना की सूचना पर ज्योतिर्मठ से पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान चलाने में दिक्कतें हुईं। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायलों को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला गया। दुर्घटना में ध्रुव (19) पुत्र कुशल और कन्हैया (19) पुत्र धीरेंद्र, दोनों निवासी सलूड़ ज्योर्तिमठ की मौके पर ही मौत हो गई है।

एसडीएम ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि दूल्हे के पिता मनवर सिंह निवासी सलूड़ ने बताया कि गाड़ी में पांच लोग सवार थे। दो की मौत हो गई और तीन घायल हुए हैं। घायलों में पूरण सिंह (55) निवासी सलूड़ ज्योर्तिमठ, कमलेश (25) पुत्र मुरली निवासी पल्ला ज्योतिर्मठ और मिलन (28) पुत्र मनवर निवासी सलुड़ शामिल हैं। पूरण को गंभीर चोटें आने पर गोपेश्वर रेफर कर दिया गया है।

और पढ़े  2027 कुंभ- एआई और सर्विलांस से होगी निगरानी: 32 सेक्टर में बंटेगा मेला क्षेत्र, होंगे 10 स्नान पर्व
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…