Car Accident: काल बनकर दौड़ी तेज रफ्तार कार, खड़े डंपर में पीछे से जा घुसी, चालक और 2 महिलाओं समेत 4 की मौत

Spread the love

Car Accident: काल बनकर दौड़ी तेज रफ्तार कार, खड़े डंपर में पीछे से जा घुसी, चालक और 2 महिलाओं समेत 4 की मौत

औरैया जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गांव हरनागरपुर समीप शनिवार दोपहर 12 बजे के करीब एक तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़े गिट्टी लदे डंपर में पीछे से जा घुसी। हादसा इतना भयावह था कि कार डंपर के नीचे आधे से ज्यादा घुस गई। कार में बैठे चालक समेत दो महिलाओं व एक बच्चे की कार में ही मौत हो गई। निकल रहे वाहन चालकों की सूचना पर एक्सप्रेसवे सिक्योरिटी टीम व एरवाकटरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

शवों को आधे घंटे तक क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकालने का प्रयास जारी रहा। जानकारी के अनुसार, आगरा से लखनऊ की ओर जा रही कार में मृत मिले चालक की जेब से पुलिस ने आधार कार्ड बरामद किया। इसमें पते के तौर पर पीयूष यादव पुत्र शिव कुमार यादव फ्लैट नंबर 903 टॉवर सी-01 एलए रेसीडेंशिया के पास नोयडा सूरजपुर गौतमबुद्ध लिखा मिला। वहीं, चालक के बगल वाली सीट पर बैठी महिला का शव बुरी तरह से कार में फंसा रहा।

कार के पीछे बैठी महिला व एक चार वर्षीय बच्चे के शव को भी कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकले। एक्सप्रेसवे पर खड़े डंपर के बारे में पुलिस ने जांच पड़ताल की। उसके नंबर प्लेट पर कीचड़ लगा हुआ मिला। सूचना पर एम्बुलेंस भी पहुंच गई। मौके पर एक्सप्रेसवे सिक्योरिटी इंचार्ज मनोहर सिंह व एरवाकटरा थाना प्रभारी संतप्रकाश पटेल पुलिस कर्मियों के साथ शव को बाहर निकालने व शव की शिनाख्त के प्रयास में जुटे रहे।

और पढ़े  ट्रक से 524 गैस सिलिंडर की चोरी का खुलासा, 11.10 लाख नकदी व तमंचा-कारतूस के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love
  • Related Posts

    UP- लोहिया अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने तोड़फोड़-मारपीट की

    Spread the love

    Spread the loveडॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मंगलवार सुबह सात बजे के करीब मरीज की मौत पर हंगामा और बवाल हुआ। 45 वर्षीय पुरुष को निमोनिया की शिकायत…


    Spread the love

    भाजपा नेता की हत्या- मॉर्निंग वॉक पर निकले थे राजकुमार, हमलावरों ने चाकू से 50 से 60 वारकर गोद डाला

    Spread the love

    Spread the loveगोरखपुर के चिलुआताल थाना इलाके के बरगदवा में मंगलवार की सुबह एक भाजपा नेता की निर्मम हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मॉर्निंग वॉक पर निकले…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *