कैबिनेट का फैसला:Uttarakhand- राज्य में पहली बार उत्तराखंड मिलेट मिशन को मिली हरी झंडी,1 रुपये में मिलेगा 1 किलो मंडुवा

Spread the love

कैबिनेट का फैसला:Uttarakhand- राज्य में पहली बार उत्तराखंड मिलेट मिशन को मिली हरी झंडी,1 रुपये में मिलेगा 1 किलो मंडुवा

मोटे अनाजों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने पहली बार उत्तराखंड मिलेट मिशन को हरी झंडी दे दी है। अंत्योदय योजना में हर राशन कार्ड पर एक किलो मंडुवा एक रुपये में मिलेगा। इस योजना को देहरादून, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार व नैनीताल जिले में शुरू किया जाएगा। योजना में मंडुवे (कोदा) का उत्पादन और मार्केटिंग को बढ़ावा देने के लिए 73 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।

केंद्र सरकार ने बजट में श्री अन्न योजना की घोषणा की है। इससे मोटे अनाजों को बढ़ावा मिलेगा। प्रदेश में उत्तराखंड के पारंपरिक अनाज मंडुवा, झंगोरा को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड मिलेट मिशन लागू किया जाएगा। मंत्रिमंडल ने इस योजना को मंजूरी दे दी है।

योजना के तहत सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों से मंडुवा 35.78 रुपये प्रति किलो खरीदा जाएगा। 73 करोड़ की राशि में से 53 करोड़ कृषि विभाग और 20 करोड़ की राशि सहकारी समितियों को दिया जाएगा। इसके अलावा मिड डे मील में भी झंगोरा दिया जाएगा।0


Spread the love
और पढ़े  चमोली- 23 मई 2026 को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, ट्रस्ट के अध्यक्ष ने की मुख्य सचिव आनंदवर्धन से मुलाकात
  • Related Posts

    हरिद्वार- रफ्तार पकड़ेंगे हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य, CM ने दी 50.27 करोड़ की मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love   हरिद्वार कुंभ मेला में होने वाले निर्माण कार्याें के लिए 50.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। पहली किश्त के रूप में 20.11 करोड़। इसके अलावा…


    Spread the love

    कोटद्वार- आमपड़ाव क्षेत्र में डीजे बजाने से रोकने पर बवाल, 2 भाइयों ने पुलिस टीम पर किया हमला

    Spread the love

    Spread the love   कोटद्वार के आमपड़ाव क्षेत्र में देर रात डीजे बजाने से रोकने पर बवाल हो गया। दो भाइयों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। वहीं, पुलिस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *