ऊधमसिंह नगर: अमेरिका में हुए अग्निकांड में व्यापारी के बेटे की मौत, रेडवुड सिटी में स्टोर पर काम करता था मृतक

 

अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर में स्टोर में लगी आग की चपेट में आकर नानकमत्ता के व्यापारी के युवा पुत्र की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घर पर शोक व ढांढस देने वालों का दिनभर तांता लगा रहा ।

नगर के गुरुद्वारा मार्ग वार्ड नंबर तीन निवासी शंकर शर्मा का पुत्र अनिल शर्मा (36) लगभग दो वर्ष पूर्व अमेरिका गया था। अनिल कैलिफोर्निया के रेडवुड सिटी में स्टोर पर कार्य करने के साथ ही स्टोर में ही रहता था। सोमवार की सुबह स्टोर में अचानक लगी आग की चपेट में आ कर उसकी मौत हो गई। फोन पर परिचित से दुर्घटना में मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के छोटे भाई की कुछ वर्ष पूर्व पानी में डूबने से मौत हो गई थी। छह माह पहले बीमारी के चलते मां का भी देहांत हो गया था।

 

अनिल की मौत से पिता शंकर शर्मा, पुत्रवधू गुरमीत शर्मा उर्फ अन्नु, पोत्री अवनी व पौत्र अनवीर का रो-रो कर बुरा हाल है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना, पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा, सभासद गौरव वर्मा, नकुल भट्ट, विशाल गोयल, व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश गोयल, गुरनाम सिंह आदि लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाया।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में आज बदलेगा मौसम, 9 जिलों में बारिश, पहाड़ से मैदान तक बढ़ेगी ठंड, बर्फबारी के भी आसार
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…