हरिद्वार- हाईवे के पास झड़ियों में मिला 25 साल की युवती का जला हुआ शव, मौके पर पहुंची पुलिस टीम..

 

हरिद्वार श्यामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गजीवाली गांव हाईवे के समीप झाड़ियां में एक युवती का जला हुआ शव मिला। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक युवती की उम्र लगभग 25 वर्ष के करीब बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही श्यामपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मामले की गहनता से पड़ताल के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो जल्द ही पहुंच रही है। फिलहाल, पुलिस शव की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है।

और पढ़े  गुस्से में गजराज: थार पर किया हमला, तीन बार पलटने की कोशिश की, बाल-बाल बचे सवार
  • Related Posts

    उत्तराखंड: उत्तरकाशी और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के तेज झटके, कंपन महसूस होते ही घरों से बाहर भागे लोग

    उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। यमुनोत्री घाटी के खरसाली…

    ज्योतिर्मठ- हेमकुंड साहिब के कपाट बंद: बर्फबारी के बीच साल की अंतिम अरदास, ऐतिहासिक पल के साक्षी बने श्रद्धालु

    सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट आज शनिवार को साल की अंतिम अरदास के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस वर्ष धाम में रिकॉर्ड 3,84,573 से…