बरेली: 400 दुकानों के बाहर अतिक्रमण पर चले बुलडोजर, इन इलाकों में भी होगी कार्रवाई

Spread the love

 

 

रेली के सैलानी में मुख्य सड़क के दोनों किनारे बनीं करीब 400 दुकानों के बाहर अवैध कब्जों पर शनिवार को नगर निगम का बुलडोजर चला। नाले-नालियों के ऊपर का अवैध निर्माण गिराया गया। दो घंटे तक चली कार्रवाई में नालों पर डाले गए स्लैब व टिन शेड हटाए गए। इस कार्रवाई को शहर में हुए बवाल से जोड़कर देखा जा रहा है। बवाल में नामजद सर्वाधिक आरोपी और उनके मददगार इसी इलाके के रहने वाले हैं। हालांकि, नगर आयुक्त ने इसे निगम की रूटीन कार्रवाई बताया है।

भारी पुलिस बल और प्रशासन के अधिकारियों के साथ नगर निगम की टीम ने शनिवार दोपहर 1:45 बजे श्यामगंज के निकट सैलानी रोड पर अतिक्रमण हटाना शुरू किया। शाम चार बजे तक नगर निगम के बुलडोजर ने दो किलोमीटर हिस्से में कार्रवाई की। दुकानों के बाहर नाले-नालियों पर बने स्लैब और चबूतरे तोड़े। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, अपर नगर आयुक्त शशिभूषण राय, एडीएम प्रतिभा सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
बिहारीपुर, किला, स्वालेनगर और जगतपुर में भी गरजेगा बुलडोजर
नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान अब लगातार जारी रहेगा। सैलानी के बाद अब बिहारीपुर, किला, स्वालेनगर, जगतपुर, आजमनगर, जखीरा और चक महमूद में बुलडोजर चलाने की तैयारी है। सोमवार से फिर अभियान चलेगा। मौलाना तौकीर रजा की गिरफ्तारी के बाद अब उनके करीबियों और बवाल के आरोपियों पर पुलिस और प्रशासन शिकंजा कस रहा है। 
ज्यादातर आरोपी इसी इलाके के 
बवाल के मुकदमों में जिस इलाके के ज्यादा आरोपी नामजद हैं, नगर निगम भी वहीं पर फोकस कर रहा है। सैलानी के बाद अब ऐसे अन्य मोहल्लों में अतिक्रमण पर कार्रवाई का खाका खींचा गया है। पुलिस और प्रशासन की टीम के साथ नगर निगम ने बुलडोजर चलाने की तैयारी की है।
नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि दुकानों के बाहर सड़क पर अस्थायी निर्माण से ट्रैफिक बाधित हो रहा था। इसलिए कब्जे हटवाए गए हैं। यह नगर निगम का नियमित अभियान है। इसका शहर में हुए बवाल से कोई लेना-देना नहीं है। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Spread the love
और पढ़े  अयोध्या पुलिस ने बरामद किए 30.45 लाख के 203 मोबाइल फोन, एसपी सिटी ने दी जानकारी
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love