ब्रेकिंग – कांग्रेसी विधायक सुमित हृदयेश को किया पुलिस ने नज़रबंद, विधायक ने भाजपा पर लगाया तानाशाही का आरोप।

नगर निगम हल्द्वानी इन दिनों बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण पर कार्यवाई कर रहा है, ऐसे में आज नगर निगम द्वारा बाजार क्षेत्र मछली बाजार में अतिक्रमण पर कार्यवाई कर रहा है, जिसका विरोध करने जा रहे हैं हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित ह्रदयेश को प्रशासन और पुलिस ने उंनको घर में नजरबंद कर दिया है और उनके घर पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। एसडीएम हल्द्वानी मनीष कुमार सिंह, सीओ भूपेंद्र धौनी समेत कई थाने और चौकियों की प्रभारी कांग्रेस विधायक के घर पर मौजूद हैं।
वहीं बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सुमित ह्रदयेश के समर्थन में उनके आवास पर जमे हुए हैं, कांग्रेस विधायक सुमित ह्रदयेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में जिनकी हल्द्वानी से हार हुई है, उन्हीं के इशारे पर नगर निगम प्रशासन गरीब लोगों पर अतिक्रमण की कार्रवाई कर रहा है और उनके दुकानों को उजाड़ रहा है। सुमित का कहना है कि नगर निगम और प्रशासन पूरी तरह से तानाशाही रवैया अपना रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वह नगर निगम और प्रशासन की इस कार्रवाई का विरोध करते हैं उन्होंने कहा की कई सारे ऐसे लोग हैं, जिनके घर या प्रतिष्ठान खुद अतिक्रमण की जद पर हैं पहले उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए, इसके बाद ही बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण पर कार्रवाई हो। फिलहाल कांग्रेस विधायक सुमित ह्रदयेश अपने घर में समर्थकों के साथ मौजूद हैं और खुद को पुलिस से गिरफ्तार करने की बात कह रहे हैं, वह बाजार क्षेत्र में जाने को बोल रहे है लेकिन पुलिस और प्रशासन भी उनको घर से बाहर नही जाने दे रहा है।

और पढ़े  विकासनगर: साक्ष्य के अभाव में 14 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के प्रयास का आरोपी बरी
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…