उत्तराखंड : देहरादून निवासी 78 साल की बुजुर्ग ने अपनी सारी संपत्ति राहुल गांधी के नाम की, वजह जान आप हो जाएंगे हैरान।

Spread the love

देहरादून निवासी 78 वर्षीय बुजुर्ग पुष्पा मुन्जियाल पुत्री मेघराज निवासी प्रेम धाम, 25 नेहरू रोड डालनवाला ने अपनी सारी संपत्ति का मालिकाना हक कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष, सांसद राहुल गांधी के नाम कर कर दिया है। पुष्पा मुन्जियाल ने इसके पीछे खास वजह बताई है। 
सोमवार को महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी के नाम अपनी संपत्ति का वसीयतनामा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को उनके यमुना काॅलोनी स्थित आवास पर सौंपते हुए सुश्री पुष्पा मुन्जियाल ने कहा कि वह राहुल गांधी क विचारों से अत्यधिक प्रभावित हैं। उनका कहना है कि गांधी परिवार ने आजादी से लेकर आज तक आगे बढ़कर देश के लिए सर्वोच्च कुर्बानी दी है।पुष्पा मुन्जियाल ने अपनी संपत्ति का वसीयतनामा पेश किया। उन्होंने कहा कि चाहें इंदिरा गांधी रहीं हों या राजीव गांधी, उन्होंने इस देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी। सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने देश सेवा के लिए अपने को समर्पित किया है।
मुन्जिवाल ने न्यायालय में अपनी संपत्ति का पूर्ण ब्योरा देते हुए राहुल गांधी के नाम वसीयतनामा प्रस्तुत कर न्यायालय से अनुरोध किया है, कि मेरे देहांत के उपरांत मेरी पूरी संपत्ति का मालिकाना हक उन्हें सौंपा जाए।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: तंबाकू कारोबारियों पर कार्रवाई, 4 करोड़ का जीएसटी वसूला, विभागीय कार्रवाई में हुआ खुलासा
  • Related Posts

    सेना ने मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन,दुश्मन की चाल को किया नाकाम

    Spread the love

    Spread the loveजम्मू के खौड सेक्टर में भारतीय सेना ने सतर्कता दिखाते हुए एक संदिग्ध पाकिस्तानी निगरानी ड्रोन को मार गिराया। बताया जा रहा है कि यह ड्रोन इलाके में…


    Spread the love

    हरिद्वार में 4 कांवड़ियों की डूबकर मौत,कांवड़ यात्रा के दौरान हादसा

    Spread the love

    Spread the loveकांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार बड़ा हादसा हो गया। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र जटवाड़ा पुल के पास शुक्रवार शाम गंगनहर में नहाते समय चार कांवड़ यात्री डूब गए। हादसे में चारों की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *