Bomb Threat: द्वारका कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप, पुलिस जांच कर रही 

राजधानी दिल्ली के द्वारका कोर्ट में आज सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब कोर्ट परिसर में बम रखे होने की धमकी मिली। ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली है। इस सूचना के मिलते ही पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया। बम की धमकी मिलने की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। साइबर सेल धमकी भरे मेल की जांच कर रही है।

 

गुरुग्राम के 13 निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे भेजे ईमेल 
साइबर सिटी में 13 निजी स्कूलों में बुधवार की सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल भेजे गए हैं। धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। ईमेल मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर स्कूलों में छुट्टी कर दी और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही संबंधित स्कूलों में पुलिस की टीमों ने पहुंचकर सर्च अभियान शुरू कर दिया।

 

स्कूलों में बुधवार सुबह धमकी भरा ईमेल उस समय मिला, जब बच्चे स्कूल पहुंच रहे थे या पहुंच चुके थे। धमकी भरी ईमेल  स्कूलों को अलग-अलग समय में मिली हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमों के साथ ही बम स्क्वायड, डॉग स्क्वायड और एसडीआरएफ की टीमों ने संबंधित स्कूलों में पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया। जांच टीमों ने स्कूल परिसरों के साथ-साथ आसपास के संवेदनशील इलाकों में भी सघन तलाशी अभियान चलाया। स्कूलों के कमरों, शौचालयों, मैदानों, गमलों से लेकर हर संभावित स्थान की बारीकी से जांच की गई। पुलिस व अन्य टीमों को जांच में किसी भी स्कूल से कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। फिलहाल पुलिस उस ईमेल भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करने और धमकी के पीछे की सच्चाई जानने के लिए तकनीकी जांच में जुटी है।

और पढ़े  भारत को दूसरे टी20 से पहले लगा झटका: वरुण चक्रवर्ती अफगानिस्तान सीरीज से बाहर, एशियाड में ले पाएंगे हिस्सा?
  • Related Posts

    बड़ा फैसला: EPFO पर सरकार का बड़ा फैसला, वेतन सीमा ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई

    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के तहत अनिवार्य कवरेज के लिए वेतन सीमा बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब यह सीमा 15,000…

    गुरुग्राम हिट एंड रन केस: आरोपी कल्याण बैंसला को दो दिन की पुलिस रिमांड, राइडर सिया को मारी थी टक्कर

    गुरुग्राम हिट-एंड-रन मामले में आरोपी कल्याण बैंसला के वकील ललित बिंदल ने जानकारी दी है। अदालत ने पुलिस की रिमांड अर्जी स्वीकार करते हुए उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत…