BMW : बीएमडब्ल्यू के शोरूम में भीषण आग लगने से 40 कारें जलकर हुई खाक.

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में बीएमडब्ल्यू के एक शो रूम में भीषण आग लगने से 40 गाड़ियां जलकर राख हो गईं। जानकारी के अनुसार यह आग नवी मुंबई के तुर्भे एमआईडीसी इलाके में में लगी थी। अभी किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
आग तेजी से फैलते हुए देखने के बाद इसकी सूचना दमकल विभाग की टीम को दी गई थी। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीमें वहां आग पर काबू पाने के लिए पहुंचीं। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि इसे काबू पाने में करीब छह घंटे का लंबा वक्त लगा। जिसकी वजह से वहां खड़ी कई महंगी गाड़ियां जलकर राख हो गईं। हालांकि, अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि वो इस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़े  फिलीपींस: राजनाथ सिंह को दिया गार्ड ऑफ ऑनर, 13वीं एडीएमएम-प्लस बैठक में लेंगे हिस्सा
  • Related Posts

    ईरान की ट्रंप को चेतावनी: जवाबी कार्रवाई हम तय करेंगे, ब्रिटेन की नौसेना-वायुसेना को घोषित किया आतंकवादी संगठन

    ईरान के रक्षा मंत्री मेहरदाद अखलाघी ने रविवार को अमेरिका को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तेहरान पर कोई भी हमला हुआ तो ईरान उसका उचित, निर्णायक और प्रभावी जवाब…

    नेपाल में 4.30 मीटर लंबी सुरंग खोदकर फरार हुए 8 कैदी, तलाश में जुटी 34 पुलिसकर्मियों की टीम

    नेपाल के डोल्पा जिले के सदरमुकाम दुनै स्थित जिला कारागार से सुरंग खोदकर आठ कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। फरार कैदियों में दुष्कर्म और चोरी के…