खबर अपडेट – हेलीकॉप्टर क्रैश :नीलगिरी के घने जंगलों में क्रैश हुआ हॉलिकॉप्टर, 5 लोगों की मौत, बस कुछ देर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संसद में देंगे हादसे की जानकारी ।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हादसे की जानकारी पीएम मोदी को दी है। इसके बाद पीएम ने आपात बैठक बुलाई है।
हेलीकॉप्टर में सेना के कई अधिकारी मौजूद थे। इसमें सीडीएस बिपिन रावत व उनकी पत्नी मधुलिका रावत के अलावा, ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद थे। इसके अलावा नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेंद्र कुमार, लांव नायक विवेक कुमार, लांस नायक बी.साई तेजा व हवलदार सतपाल मौजूद थे।
सीडीएस बिपिन रावत को ले जा रहे वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने की पूरी जानकारी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संसद में देंगे। वे लोकसभा व राज्यसभा में हादसे की पूरी जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

और पढ़े  अमेजन में छंटनी: सुबह-सुबह भेजा ईमेल, 250 लोगों की नौकरी गई; एआई बढ़ा रहा संकट, जानें
  • Related Posts

    ईरान की ट्रंप को चेतावनी: जवाबी कार्रवाई हम तय करेंगे, ब्रिटेन की नौसेना-वायुसेना को घोषित किया आतंकवादी संगठन

    ईरान के रक्षा मंत्री मेहरदाद अखलाघी ने रविवार को अमेरिका को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तेहरान पर कोई भी हमला हुआ तो ईरान उसका उचित, निर्णायक और प्रभावी जवाब…

    नेपाल में 4.30 मीटर लंबी सुरंग खोदकर फरार हुए 8 कैदी, तलाश में जुटी 34 पुलिसकर्मियों की टीम

    नेपाल के डोल्पा जिले के सदरमुकाम दुनै स्थित जिला कारागार से सुरंग खोदकर आठ कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। फरार कैदियों में दुष्कर्म और चोरी के…