Blast: आधी रात को विस्फोटक फैक्टरी में विस्फोट,1 व्यक्ति की मौत, आठ घायल

 

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में गुरुवार आधी रात के बाद एक विस्फोटक कारखाने में हुए विस्फोट में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस दौरान आठ अन्य घायल भी हो गए। अधिकारियों ने बताया कि जिले के बाजारगांव स्थित सोलर ग्रुप के एक संयंत्र में रात करीब 12.30 बजे विस्फोट हुआ। विस्फोट के कारण पूरी इमारत ढह गई। अधिकारियों के मुताबिक, 25 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

विस्फोट का कारण जांच के बाद स्पष्ट होगा
कंपनी के वरिष्ठ महाप्रबंधक आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विस्फोट क्रिस्टलीकरण भवन में रात 12.33 बजे हुआ, जहां ऊर्जावान पदार्थों का क्रिस्टलीकरण किया जाता है। विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ घायल हो गए। उन्होंने कहा, ‘हमने सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। विस्फोट का कारण जांच के बाद स्पष्ट होगा।’

 

अलार्म के बाद लोग खुद ही प्लांट से बाहर निकल गए
अधिकारी ने बताया कि विस्फोट से पहले विस्फोट के संकेत मिले थे, जिसके बाद वहां मौजूद लोग खुद ही प्लांट से बाहर निकल गए। उन्होंने बताया कि विस्फोट के बाद कूलिंग सिस्टम अपने आप चालू हो गया और निकासी व इमारत की सफाई जैसी सभी आपातकालीन प्रक्रियाएं ठीक से पूरी कर ली गईं। साथ ही पूरे कारखाने में सुरक्षा उपाय लागू कर दिए गए।

इलाज का खर्च कंपनी वहन करेगी, मृतकों के परिजनों को मुआवजा मिलेगा
अधिकारी ने कहा, ‘हमारे वरिष्ठ अधिकारी और निदेशक समय पर घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस के साथ सभी टीमों ने समय पर प्रतिक्रिया दी।’ उन्होंने बताया कि विस्फोट के कारण पूरी इमारत ढह गई। घायलों के इलाज का खर्च कंपनी वहन करेगी और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

अनिल देशमुख ने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की
नागपुर निवासी राकांपा (सपा) नेता और राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की।

और पढ़े  चुनाव आयोग के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च, राज्य में SIR रद्द करने की मांग,बोले- बैलेट पेपर से हो चुनाव
  • Related Posts

    चुनाव आयोग के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च, राज्य में SIR रद्द करने की मांग,बोले- बैलेट पेपर से हो चुनाव

    महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने महाराष्ट्र में चल रही एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर बड़ा सवाल उठाया है। मुंबई में रविवार को गर्जना मार्च के मौके पर…

    मुंबई में गणेशोत्सव का समापन, बप्पा के विसर्जन में उमड़ी हस्तियां, पालघर में कंटेंट क्रिएटर डूबा

    मुंबई में “गणपति बप्पा मोरिया” के जयकारों और ढोल-ताशा के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने गणेश उत्सव के अंतिम, 12वें दिन भगवान गणेश को भावभीनी विदाई दी। विसर्जन जुलूस समुद्र तटों…