Blast: आधी रात को विस्फोटक फैक्टरी में विस्फोट,1 व्यक्ति की मौत, आठ घायल

Spread the love

 

हाराष्ट्र के नागपुर जिले में गुरुवार आधी रात के बाद एक विस्फोटक कारखाने में हुए विस्फोट में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस दौरान आठ अन्य घायल भी हो गए। अधिकारियों ने बताया कि जिले के बाजारगांव स्थित सोलर ग्रुप के एक संयंत्र में रात करीब 12.30 बजे विस्फोट हुआ। विस्फोट के कारण पूरी इमारत ढह गई। अधिकारियों के मुताबिक, 25 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

विस्फोट का कारण जांच के बाद स्पष्ट होगा
कंपनी के वरिष्ठ महाप्रबंधक आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विस्फोट क्रिस्टलीकरण भवन में रात 12.33 बजे हुआ, जहां ऊर्जावान पदार्थों का क्रिस्टलीकरण किया जाता है। विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ घायल हो गए। उन्होंने कहा, ‘हमने सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। विस्फोट का कारण जांच के बाद स्पष्ट होगा।’

 

अलार्म के बाद लोग खुद ही प्लांट से बाहर निकल गए
अधिकारी ने बताया कि विस्फोट से पहले विस्फोट के संकेत मिले थे, जिसके बाद वहां मौजूद लोग खुद ही प्लांट से बाहर निकल गए। उन्होंने बताया कि विस्फोट के बाद कूलिंग सिस्टम अपने आप चालू हो गया और निकासी व इमारत की सफाई जैसी सभी आपातकालीन प्रक्रियाएं ठीक से पूरी कर ली गईं। साथ ही पूरे कारखाने में सुरक्षा उपाय लागू कर दिए गए।

इलाज का खर्च कंपनी वहन करेगी, मृतकों के परिजनों को मुआवजा मिलेगा
अधिकारी ने कहा, ‘हमारे वरिष्ठ अधिकारी और निदेशक समय पर घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस के साथ सभी टीमों ने समय पर प्रतिक्रिया दी।’ उन्होंने बताया कि विस्फोट के कारण पूरी इमारत ढह गई। घायलों के इलाज का खर्च कंपनी वहन करेगी और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

अनिल देशमुख ने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की
नागपुर निवासी राकांपा (सपा) नेता और राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की।


Spread the love
  • Related Posts

    महाराष्ट्र में इस योजना के 68 लाख खाते हुए बंद, e-KYC नहीं कराने वालों पर बड़ी कार्रवाई

    Spread the love

    Spread the loveमहाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी लड़की बहिन योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अनिवार्य e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं करने के कारण करीब 68 लाख खातों को बंद…


    Spread the love

    महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला- सभी वाहनों के लिए एक नियम, ई-रिक्शा और ई-बाइक के लिए परमिट अनिवार्य

    Spread the love

    Spread the loveमहाराष्ट्र सरकार ने अब पैसेंजर लेकर चलने वाले इलेक्ट्रिक ऑटो (ई-रिक्शा) और ई-बाइक के लिए परमिट लेना जरूरी कर दिया है। यह फैसला राज्य में नियमों को एक जैसा…


    Spread the love