Blast:- न्यायालय परिसर में हुआ धमाका, 1 वकील की हुई मौत,मची अफरातफरी।

Spread the love

Blast:- न्यायालय परिसर में हुआ धमाका, 1 वकील की हुई मौत,मची अफरातफरी।

पटना व्यवहार न्यायालय परिसर में गेट नंबर एक के पास ट्रांसफॉमर ब्लास्ट हुआ है। हादसे दुकानदार और वकील समेत चार लोग झुलस गए। इसमें वकील देवेंद्र प्रसाद की मौत हो गई। घटना के बाद अशोक राजपथ में हड़कंप मच गया। फौरान पीरबहोर थाना पुलिस और कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों ने सभी को पीएमसीएम में सभी करवाया। इसमें से एक की मौत हो गई। इधर, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद ट्रांसफॉर्मर में लगी आग पर काबू पाया। इधर, घटना के बाद अधिवक्ताओं ने सिविल कोर्ट गेट पर जमकर हंगामा शुरू कर दिया है। अधिवक्ताओं का कहना है कि यहां सुरक्षा के नाम पर कुछ भी नहीं है।

लोगों का कहना है कि गेट नंबर के पास एक बड़े ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से विस्फोट हो गया। भीषण विस्फोट में ट्रांसफार्मर का खौलता तेल दूर तक जा गिरा। खौलते तेल की जद में वहां मौजूद वकील और दुकानदार समेत चार लोग आ गए। वकील देवेंद्र प्रसाद के पास जब तक लोग पहुंचते तब तक उनकी मौत हो गई। वहीं अन्य घायलों को फौरन अस्पातल में भर्ती करवाया गया। हादसे के बाद अशोक राजपथ में जाम लग गया। काफी देर तक अफरातफरी की स्थिति मची गई है।

हादसे के बाद धरने पर बैठ गए वकील
इधर, घटना से आक्रोशित वकील कोर्ट परिसर में ही धरने पर बैठ गए हैं। वह हंगामा कर रहे हैं। उनका कहना है सुरक्षा ऑडिट कई सालों से नहीं हुआ है। ट्रांसफरमर बहुत पुराना था, राजधानी के जिला न्यायालय में मुलभुत सुबिधाओं का बहुत आभाव है। इस कारण मजबूर होकर वकीलों जहां-तहां बैठना पडता है। वकील पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

और पढ़े  Bihar- बिहार के 243 में 202 MLA, 40 में 30 MP, 16 में 12 राज्यसभा सांसद NDA के, अब क्या है अगला लक्ष्य?

Spread the love
  • Related Posts

    Bihar: पहले कॉल पर धमकी, फिर पुलिस पर हमला, मुठभेड़ में STF जवान बलिदान, 2 अपराधी ढेर

    Spread the love

    Spread the loveपूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र के रामडीहा गांव में मंगलवार की सुबह लगभग 2:30 बजे STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस…


    Spread the love

    Bihar- बिहार के 243 में 202 MLA, 40 में 30 MP, 16 में 12 राज्यसभा सांसद NDA के, अब क्या है अगला लक्ष्य?

    Spread the love

    Spread the love   रविवार को भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में चुनाव का एलान किया। उन राज्यों से कम सरगर्मी बिहार में नहीं थी। सोमवार…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *