बड़ा हादसा: तेज रफ्तार एसयूवी ने मारी ट्रैक्टर में टक्कर,3 बच्चों सहित 8 लोगों की मौत,भीषण हादसे से मचा कोहराम

बड़ा हादसा: तेज रफ्तार एसयूवी ने मारी ट्रैक्टर में टक्कर,3 बच्चों सहित 8 लोगों की मौत,भीषण हादसे से मचा कोहराम

बिहार में सोमवार को सुबह की शुरुआत एक बहुत बड़े हादसे की खबर से हुई। खगड़िया में हाईवे पर एक एसयूवी ने ट्रैक्टर को पीछे से ऐसी जबरदस्त टक्कर मारी कि चीख-पुकार मच गई। इस भीषण हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल हो गए। इन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है मध्य रात्रि को एसयूवी वाहन पर सवार लोग बारात से लौट रहे थे। इसी दौरान पसराहा थाना क्षेत्र के विद्यानंद पेट्रोल पंप के पास सीमेंट लोड ट्रैक्टर को पीछे से एसयूवी ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बारातियों से भरी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। पुलिस का कहना है कि मरने वाले में तीन बच्चे भी शामिल हैं। इनकी पहचान की जा रही है।

और पढ़े  बिहार में UCC लागू होगा! :नीतीश, मांझी, चिराग, कुशवाहा में कौन गृह मंत्री अमित शाह के साथ
  • Related Posts

    बिहार: वित्त रहित विद्यालय-महाविद्यालयों के शिक्षकों-कर्मियों के लिए बड़ी खबर, 461 करोड़ रुपये का अनुदान जारी

    बिहार के वित्त रहित विद्यालयों और महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षकों और कर्मचारियों के भुगतान के लिए अनुदानित…

    बिहार में नीतीश कुमार ने बुलाई जदयू की अहम बैठक,एमएलसी चुनाव समेत किन मुद्दों पर करेंगे बात?

    बिहार में शिक्षक-स्नातक निर्वाचन को सरगर्मी तेज हो गई है। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय जनता दल ने जब जनता दल यूनाईटेड को महागठबंधन में शामिल होकर सरकार बनाने का फिर…