निर्मम हत्या: 1 साल के बच्चे का सिर सिलबट्टे पर रखकर कूच दिया,पत्नी के झगडे में पिता ने बेटे को मार डाला।

निर्मम हत्या: 1 साल के बच्चे का सिर सिलबट्टे पर रखकर कूच दिया,पत्नी के झगडे में पिता ने बेटे को मार डाला।

नवादा जिले के परना डाबर थाना इलाके में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पिता ने ही अपने एक वर्ष के मासूम पुत्र की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। घर में सोए बेटे को पिता ने उठाया और कमरे में बंद कर सिलबट्टा (मसाला पीसने वाला लोढ़ी-पाटी) पर उसका सिर रखकर कूच दिया। इतना ही नहीं, लोहे के सरिया से भी जमकर प्रहार किया। घटना सामने आने के बाद इलाके के लोग भौंचक रह गए। घटना की सूचना मिलते ही परना डाबर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी से विवाद में इस घटना को पति ने ससुराल पहुंचकर अंजाम दिया।

खपरैल मकान में ऊपर से चढ़कर देखा तो रूह कांप गई
बुधवार को सिरदला प्रखंड के परना डाबर थाना क्षेत्र के हरनारायनपुर गांव में यह वारदात हुई। पत्नी के साथ मामूली विवाद पर पति ने अपने ही बच्चे के साथ ऐसी घटना को अंजाम दिया। मृत बच्चे के मामा ने बताया कि बहन और भांजा करीब एक सप्ताह पूर्व उसके घर आए थे।।बुधवार दोपहर घर के सभी सदस्य पास के खलिहान में गेहूं कटनी करवा रहे थे। इसी बीच बरामदा में सोए हुए बच्चे को पिता उठाकर कमरे में ले गया और किवाड़ बंद कर लिया। अनहोनी की आशंका को भांपते हुए परिजन तत्काल खपरैल छत पर चढ़ गए। वहां से अंदर का नजारा देख रोंगटे खड़े हो गए। ऊपर से ही परिजन घर के अंदर दाखिल हुए। फिर किसी तरह परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपित पिता को काबू किया गया।

और पढ़े  बिहार में नीतीश कुमार ने बुलाई जदयू की अहम बैठक,एमएलसी चुनाव समेत किन मुद्दों पर करेंगे बात?
  • Related Posts

    बिहार: वित्त रहित विद्यालय-महाविद्यालयों के शिक्षकों-कर्मियों के लिए बड़ी खबर, 461 करोड़ रुपये का अनुदान जारी

    बिहार के वित्त रहित विद्यालयों और महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षकों और कर्मचारियों के भुगतान के लिए अनुदानित…

    बिहार में नीतीश कुमार ने बुलाई जदयू की अहम बैठक,एमएलसी चुनाव समेत किन मुद्दों पर करेंगे बात?

    बिहार में शिक्षक-स्नातक निर्वाचन को सरगर्मी तेज हो गई है। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय जनता दल ने जब जनता दल यूनाईटेड को महागठबंधन में शामिल होकर सरकार बनाने का फिर…