बिहार- सुभाष यादव के 8 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी 2 करोड़ कैश और कई कागजात मिले,ईडी की टीम ने किया सुभाष यादव को गिरफ्तार|

बिहार- सुभाष यादव के 8 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी 2 करोड़ कैश और कई कागजात मिले,ईडी की टीम ने किया सुभाष यादव को गिरफ्तार|

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी सुभाष यादव को ईडी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार सुबह से लेकर रात तक सुभाष यादव के आठ ठिकानों पर छापेमारी चली थी। इसके बाद करीब दो करोड़ कैश बरामद और जमीन से जुड़े कई कागजात बरामद हुए थे। जांच के बाद ईडी की टीम ने सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद कोर्ट में पेश किया। ईडी की टीम की ओर से अब तक बयान जारी नहीं किया गया है। सुभाष यादव ब्रॉडसन कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्ट हैं। उन पर बालू के अवैध कारोबार करने का आरोप है। वहीं इस गिरफ्तारी के बाद राजद खेमे में हड़कंप मचा हुआ है। इससे पहले राजद एमएलसी विनोद जायसवाल के ठिकाने पर इनकम टैक्स की टीम ने छापेमारी की थी। टीम ने पटना स्थित आवास पर रेड की थी।

बेऊर जेल शिफ्ट करने की चल रही तैयारी
दरअसल, ईडी की टीम को सुभाष यादव के खिलाफ अवैध बालू कारोबार और मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायत मिली थी। जांच के बाद टीम ने पटना के दानापुर, तकिया इलाके समेत सुभाष यादव के आठ ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान इतनी भारी मात्रा में कैश देख ईडी की टीम दंग रह गई थी। टीम को कैश गिनने के लिए मशीन मंगवाना पड़ा था। इसके बाद मध्य रात्रि को सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। ईडी टीम सुभाष यादव को बेऊर जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

और पढ़े  बिहार: वित्त रहित विद्यालय-महाविद्यालयों के शिक्षकों-कर्मियों के लिए बड़ी खबर, 461 करोड़ रुपये का अनुदान जारी
  • Related Posts

    बिहार: वित्त रहित विद्यालय-महाविद्यालयों के शिक्षकों-कर्मियों के लिए बड़ी खबर, 461 करोड़ रुपये का अनुदान जारी

    बिहार के वित्त रहित विद्यालयों और महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षकों और कर्मचारियों के भुगतान के लिए अनुदानित…

    बिहार में नीतीश कुमार ने बुलाई जदयू की अहम बैठक,एमएलसी चुनाव समेत किन मुद्दों पर करेंगे बात?

    बिहार में शिक्षक-स्नातक निर्वाचन को सरगर्मी तेज हो गई है। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय जनता दल ने जब जनता दल यूनाईटेड को महागठबंधन में शामिल होकर सरकार बनाने का फिर…