हल्द्वानी- कांग्रेस के “वोट चोर” गद्दी छोड़” के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान को भाजपा ने बताया नोटकीं” पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट का दावा 2027 में बनेगी भाजपा की तीसरी बार सरकार।

 

 

त्तराखंड काग्रेंस कमेटी द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा वोट चोर गद्दी छोड़ के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान को लालकुआं विधानसभा के भाजपा के वरिष्ठ नेता एंव पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने नौटंकी बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से वोट चोरी के लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं।कांग्रेस को न तो संविधान में विश्वास है न ही देश की संवैधानिक संस्थाओं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति देश के लोगों का भारी समर्थन है।लोगों के इसी समर्थन और स्नेह के चलते वे तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं और आगे भी जनता उन्हें वोट देकर इसी प्रकार से देश का नेतृत्व सौंपेगी कांग्रेस को आरोप लगाने से पहले खुद के गिरेबान में झांकना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जहां जीत होती है तो वह जनता की जीत है और जहां हार होती है तो वह ईवीएम की जीत है उन्होंने कहा कि कांग्रेस अगर कर्नाटक ,और हिमाचल में जीतती है तो उसकी जीत है अगर वो महाराष्ट्र और बिहार में हारती है तो वोट चोरी है उन्होंने कहा कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री को भारी समर्थन देकर संसद में देश का नेतृत्व करने के लिए भेजा है। उन्होंने कहा कि आज नेपाल की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने शुरू से ही देश में निगेटिव राजनीति की है जिसके चलते आज कांग्रेस सत्ता से बाहर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस के झूठे बहकावे में आने वाली नहीं है तथा जनता कांग्रेस की करनी कथनी को जान चुकी है जिसका जबाब उसे आगमी 2027 के विधानसभा चुनाव में मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाएगी। जिसका नेतृत्व प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।

और पढ़े  उत्तराखंड: जल्द नया निकाहनामा लागू करेगा वक्फ बोर्ड, बिना तलाक दूसरा निकाह नहीं करा सकेंगे मौलवी
  • Related Posts

    लालकुआं / हल्दूचौड़- सोयाबीन फैक्ट्री में मलबे की आड़ में बुल्डोजर से खुदाई का खेल? यूसीएफ ने बैठाई जांच

    हल्दूचौड़ स्थित उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ (यूसीएफ) के सोयाबीन एवं वनस्पति कॉम्प्लेक्स परिसर में चल रहे भवन ध्वस्तीकरण को लेकर मिल रही लगातार शिकायतों के बाद यूसीएफ के महाप्रबंधक त्रिभुवन…

    देहरादून: CM धामी ने परिवार और मंत्रियों संग देखी हनुमान अंश, उत्तराखंड में टैक्स फ्री होगी फिल्म

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल में प्रसिद्ध संत नीब करौरी बाबा के जीवन, उनकी भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित फिल्म हनुमान अंश…