देहरादून- प्रदेश कार्यशाला से BJP ने किया वीबी-जी राम जी जनजागरण अभियान का आगाज, समन्वय टोलियां गठित

Spread the love

 

 

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा ने कहा कि वीबी जी राम जी योजना की विकसित भारत को बड़ी जरूरत थी। यह विकसित गांव की जरूरत को पूरा करेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि यह योजना भ्रष्टाचार के पूर्ण उन्मूलन में सहायक सिद्ध होगी।

शनिवार को भाजपा मुख्यालय में वीबी जी राम जी योजना को लेकर कार्यशाला हुई। जिसमें रेखा वर्मा ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हमें भारत को 2047 तक विकसित बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों को भी विकसित करना है। इसीलिए मनरेगा में मौजूद कमियों को दूर करने और विकसित भारत की जरूरतों को पूरा करने के लिए वीबी जी राम जी योजना लाई गई है। इसमें रोजगार दिवसों की संख्या बढ़कर 125 की गई है। 15 दिन में भुगतान अन्यथा उस पर ब्याज। पहले से अधिक राशि, पंचायतों को योजना बनाने का अधिकार जैसे नवाचार से अधिक प्रभावी बनाया गया है। उन्होंने विपक्ष के भ्रम और झूठ की नीति का जिक्र करते हुए कहा, उनकी सरकारों की मनरेगा से होने वाली काली कमाई अब रुक जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा विकसित भारत निर्माण के लिए ग्रामीण क्षेत्र का विकास अति आवश्यक है। नई योजना में विकास से संबंधित स्थायी निर्माण की दिशा में विशेष प्रावधान किए गए हैं। रोजगार दिवस एवं धनराशि में वृद्धि के साथ-साथ प्रशासनिक खर्च को बढ़ाकर नौ प्रतिशत करना, इसे अधिक व्यावहारिक बनता है। ग्रामीण रोजगार को लेकर भ्रष्टाचार उन्मूलन में यह मील का पत्थर साबित होगा।

महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि हमारा दायित्व है कि सरकार के इस अच्छे कार्य को जनता के बीच पहुंचाएं। आम ग्रामीण लोगों को रोजगार गारंटी की इस विकासपरक योजना की जानकारी होना बहुत आवश्यक है। विपक्ष और कुछ नकारात्मक शक्तियां भ्रम और अफवाह फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, उसे हमें एकजुटता से विफल करना है। 28 फरवरी तक इस अभियान के तहत जिला स्तरीय पत्रकार वार्ता, जिला सम्मेलन, मंडल सम्मेलन, किसान श्रमिक चौपाल, संपर्क अभियान एवं अन्य कार्यक्रमों पर मार्गदर्शन दिया।

और पढ़े  श्रीनगर गढ़वाल- डाक विभाग ने शुरू की दो नई सेवाएं, 35 किलो के पैकेट भी डाक से देश के किसी भी कोने में भेज सकेंगे

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी अग्निकांड: पार्सल से भरा था गोदाम, शटर के पास शॉर्ट सर्किट की एक चिंगारी से जला पूरा वेयरहाउस

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में रामपुर रोड पर जीतपुर नेगी के पास अमेजन के वेयरहाउस में लगी आग इतनी वीभत्स थी कि दो वाहन पूरी तरह जल गए जबकि बाहर खड़ीं…


    Spread the love

    उत्तराखंड हाईकोर्ट- देहरादून में वृक्ष कटाई, शिकायतकर्ताओं के सामाजिक बहिष्कार पर HC का राज्य से जवाब तलब

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को राज्य सरकार को देहरादून के एक गांव में कथित अवैध वृक्ष कटाई और उसके बाद शिकायतकर्ताओं के सामाजिक बहिष्कार से संबंधित शिकायत…


    Spread the love