अंकिता हत्याकांड केस…कांग्रेस ने सरकार पर जांच को भटकाने का लगाया आरोप, कहा- CBI जांच सार्वजनिक करे

 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा, सरकार अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच के दायरे को सार्वजनिक करे। राज्य की जनता को बताए कि किन बिंदुओं पर जांच होगी। आरोप लगाया कि सरकार जांच को भटकाने का प्रयास कर रही है।

कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से वार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, अंकिता जिस दिन नौकरी में गई, उसके मित्र को भेजे चैट और किस वीआईपी के लिए उस पर दबाव बनाया जा रहा था इन सभी बिंदुओं को जांच में शामिल किया जाए। आरोप लगाया कि किसी भी घटनास्थल की सुरक्षा के लिए पुलिस जवाबदेह होती है, लेकिन अंकिता प्रकरण में पुलिस की मौजूदगी में सबूत मिटाने का काम किया गया। रिजॉर्ट को तोड़ दिया गया। यह किसके आदेश पर हुआ और वीआईपी कौन है यह सबके सामने आना चाहिए।

 

लोगों का उत्पीड़न बंद करे सरकार

देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया कि सरकार सोशल मीडिया के माध्यम से विचार रख रहे लोगों का उत्पीड़न कर रही है। सांकेतिक रूप से दरांती उठाने वाली महिला ज्योति अधिकारी पर आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। यदि इस तरह का उत्पीड़न बंद न किया गया तो इसके खिलाफ नया आंदोलन खड़ा किया जाएगा।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में SIR प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.41 लाख वोटर बाहर, ये हैं अपडेट
  • Related Posts

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…

    उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से BJP के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट

    भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से दिनेश आर्य को…