पटियाला में BJP नेता अनिल मंगला की लाश भाखड़ा नहर से बरामद, तीन दिन पहले हुए थे लापता

पटियाला के वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल मंगला की लाश शुक्रवार को भाखड़ा नहर से बरामद कर ली गई है। वे पिछले तीन दिनों से लापता थे। घटना पटियाला-समाना रोड पर धनेठा गांव के पास हुई, जहां गोताखोरों की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया था।

पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, अनिल मंगला मंगलवार शाम से गायब थे। उनकी तलाश में पुलिस ने भाखड़ा नहर के आसपास छापेमारी की थी। दो-तीन दिन पहले पटियाला-समाना रोड पर भाखड़ा नहर के किनारे उनका स्कूटर, जैकेट और जूते बरामद हुए थे, जिसके बाद नहर में कूदने या डूबने की आशंका जताई गई थी। भोले शंकर डाइवर क्लब के गोताखोर टीम के प्रधान शंकर भारद्वाज ने शव मिलने की पुष्टि की। डाइविंग टीमों ने लगातार सर्च अभियान चलाया, जिसमें शुक्रवार को अनिल मंगला का शव नहर से निकाला गया।

पुलिस ने बताया कि शव की पहचान हो चुकी है और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के कारणों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह आत्महत्या थी, हादसा या कोई अन्य मामला। पुलिस ने मामले में कोई संदिग्ध गतिविधि की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़े  अमृतसर कोर्ट का फैसला: चाचा की हत्या के दोषी को उम्र कैद, नशे का आदी था गुरपिंदर, संपत्ति के लिए ली थी जान
  • Related Posts

    ‘न कांग्रेस में लौटूंगा, न सीएम की दौड़ में हूं’: पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तोड़ी चुप्पी, विस चुनाव से पहले एलान

    पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लंबे समय बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कांग्रेस में लौटने की संभावना से साफ इन्कार किया है। वहीं उन्होंने ये भी…

    504 करोड़ का बैंक घोटाला: आईएएस को सोने के सिक्के, बेटे को दिलाए दो करोड़, हरियाणा के अफसरों के खिलाफ चार्जशीट

    हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों और संस्थाओं के 504 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में सीबीआई की चार्जशीट में छह आईएएस अधिकारियों की गंभीर भूमिका सामने आई हैं। एक अफसर…