बीजेपी प्रमुख चुनाव: अध्यक्ष पद पर चुनाव की अधिसूचना जारी, 20 जनवरी को BJP को मिलेगा नया पार्टी प्रमुख!

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी को 20 जनवरी को नया अध्यक्ष मिल सकता है। पार्टी ने आज शुक्रवार को अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के अनुसार 16 जनवरी को निर्वाचक मंडल मतदाताओं की सूची प्रकाशित की जाएगी। 19 जनवरी को अध्यक्ष पद हेतु नामांकन दाखिल किए जाएंगे, और यदि आवश्यक हुआ तो मंगलवार 20 जनवरी को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराए जाएंगे।

 

औपचारिक घोषणा 20 जनवरी को
हालांकि, संभावना इसी बात की ज्यादा है कि वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन इकलौते उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस तरह 19 जनवरी को ही वे  पार्टी के अगले अध्यक्ष बन जाएंगे। हालांकि,  इसकी औपचारिक घोषणा 20 जनवरी को की जा सकती है। नितिन नवीन के प्रस्तावक के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और वर्तमान पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रस्तावक हो सकते हैं।

 

भाजपा में 45 वर्ष के नितिन नबीन के नेतृत्व से क्या संकेत?
भारतीय जनता पार्टी के इस कदम से देश की दूसरे राजनीतिक दलों पर भी एक नैतिक दबाव बनेगा। कई राजनीतिक दलों में पारिवारिक परंपरा से अध्यक्ष बनते आ रहे हैं। कई राजनीतिक दलों के अध्यक्षों की उम्र 70 से 80 वर्ष तक हो चुकी है, लेकिन भाजपा 45 वर्ष के नितिन नबीन को पार्टी का अध्यक्ष बनाकर यही संकेत देना चाहती है कि युवाओं के देश भारत की कमान भी युवाओं के हाथों में ही होनी चाहिए।

Spread the love
और पढ़े  भारत के पड़ोस में हिंसा के बाद हालात संभालने सेना उतरी, क्या है मामला?
  • Related Posts

    विश्वविद्यालय अनुदान आयोग- 1 वर्षीय पोस्टग्रेजुएट कोर्स को मिली हरी झंडी, ऑनलाइन पढ़ाई का भी मिलेगा विकल्प

    Spread the love

    Spread the loveविश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने पात्र उच्च शिक्षण संस्थानों को ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन माध्यम से एक वर्षीय स्नातकोत्तर (PG) कार्यक्रम शुरू करने की अनुमति…


    Spread the love

    2026 सावन आज से शुरू, जानिए शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने का महत्व और कब है सावन शिवरात्रि

    Spread the love

    Spread the loveहिंदू कैलेंडर के अनुसार सावन साल का पांचवां महीना होता है। श्रावण माह में शिव जी की पूजा-उपासना का विशेष महत्व होता है। आज से सावन का महीना…


    Spread the love