अयोध्या- बिहार में NDA की बंपर जीत पर BJP ने मनाया जश्न

Spread the love

 

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बंपर जीत के बाद अयोध्या में जश्न मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी व शुभकामनाओं के साथ विजय उल्लास में डूबे नजर आए। सर्किट हाउस में महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव और जिलाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।

इस दौरान जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर राष्ट्रवाद और विकास के एजेंडे पर भरोसा जताया है। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि इस चुनाव ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जनता अब जाति और परिवारवादी राजनीति को स्वीकार नहीं करती। महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि बिहार की जनता ने देशहित में निर्णय लिया है।

31-सर्किट हाउस में खुशी जाहिर करतीं भाजपा की महिला मोर्चा की कार्यकर्ता।-संवाद

शहर के कई क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ विजय रैली निकाली। पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू ने अपने आवास पर जश्न मनाया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, अभिषेक मिश्र व करुणाकर पांडेय मौजूद रहे। पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने स्टेट बैंक तिराहे पर ढोल नगाडो की धुन पर कार्यकर्ताओं संग मिठाई बांटी। रोडवेज पर जिला पंचायत सदस्य इंद्रभान सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को मिठाई खिलाई।

महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास पर विधायक वेद प्रकाश गुप्त एवं पार्षदों के साथ जश्न मनाया। इस मौके पर उप सभापति राजेश गौड़, पार्षद अनुज दास व अभय श्रीवास्तव मौजूद थे। भाजपा नेताओं ने रिकाबगंज हनुमानगढ़ी के सामने मिठाई खिलाकर जीत की शुभकामनाएं दी। इस दौरान भाजपा नेता दिनेश जायसवाल, राजीव शुक्ल, पुजारी राम जी मिश्र, सुधीर नाग चौरसिया, अनुभव जायसवाल, श्रीधर मिश्र, बिजेंदर जायसवाल, रघुनाथ व अजय ओझा मौजूद रहे।

31-सर्किट हाउस में खुशी जाहिर करतीं भाजपा की महिला मोर्चा की कार्यकर्ता।-संवाद

बिहार में एनडीए की जीत पर विधायक रामचंद्र यादव ने मां कामाख्या धाम गेस्ट हाउस पर कार्यकर्ताओं के साथ उत्सव मनाते हुए लड्डू वितरित किए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटी। विधायक ने कहा कि बिहार की जनता ने विकास, सुशासन और राष्ट्रवादी विचारधारा पर अपना भरोसा जताया है। एनडीए की यह जीत जनता के विश्वास की जीत है और विपक्ष की नकारात्मक राजनीति पर करारा जवाब। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमलेश यादव, बाबा बाजार मंडल अध्यक्ष राकेश तिवारी समेत वरिष्ठ पदाधिकारी और युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़े  राममंदिर चढ़ावा चोरी मामला- जानिए क्या लिखा FIR में?, राममंदिर चढ़ावा चोरी के नौ आरोपी, जिसका नाम अज्ञात में वो कौन

Spread the love
  • Related Posts

    राममंदिर चढ़ावा चोरी मामला- जानिए क्या लिखा FIR में?, राममंदिर चढ़ावा चोरी के नौ आरोपी, जिसका नाम अज्ञात में वो कौन

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर में चढ़ावे के मामले में एफआईआर संख्या 0090/2026 25 जून को दर्ज की गई है। इस कार्रवाई के बाद पूरे मामले में नया मोड़ आ गया है।…


    Spread the love

    राममंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय व सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में दर्ज एफआईआर के बाद बड़ा घटनाक्रम आया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा…


    Spread the love