सेवा दिवस के रूप में मनाया गया संकट मोचन सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा संजय दास का जन्मदिन।

Spread the love

सेवा दिवस के रूप में मनाया गया संकट मोचन सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा संजय दास का जन्मदिन।

संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत ज्ञानदास जी महाराज के उत्तराधिकारी बाबा संजय दास का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। उक्त अवसर पर अयोध्या के श्रंगारहाट स्थित भगवताचार्य स्मारक सदन में एक समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें रामनगरी अयोध्या के विशिष्ट सन्तो महंतों ने शिरकत की। यहां आयोजित समारोह में रसिक पीठाधीश्वर महंत जन्मेजय शरण जी महाराज, जगतगुरु राम दिनेशाचार्य जी महाराज, बड़ा हनुमान मंदिर के महन्त छविराम दास जी महाराज, पहलवान राजेश दास जी महाराज, हनुमानगढ़ के वरिष्ठ सन्त डॉ महेश दास जी महाराज, नागा राम लखन दास जी महाराज के अलावा बड़ी संख्या में संत महन्त मौजूद रहे। समारोह में अपने अपने संबोधन में संतों ने संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा संजय दास के दीर्घायु की कामना करते हुए उनके द्वारा किए गए सेवा भाव कार्यों की भूर भूर प्रशंसा की। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत सत्कार हनुमानगढ़ के वरिष्ठ पुजारी बाबा हेमंत दास जी महाराज ने किया। इस मौके पर पहलवान मनीराम दास, शिवम कुमार श्रीवास्तव, मामा दास, बाबा कल्लू दास सहित बड़ी संख्या में बाबा संजय दास के अनुयाई मौजूद रहे।

Byte- बाबा संजय दास राष्ट्रीय अध्यक्ष संकट मोचन सेना


Spread the love
और पढ़े  भीषण हादसा: बड़ा बाइपास पर खड़े टैंकर से टकराई कार, 5 लोगों की मौत, बच्चों समेत तीन घायल
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *